The Lallantop

कौन हैं बाबा जैक्सन, जिनके वीडियो बॉलीवुड के स्टार्स शेयर कर रहे हैं?

रेमो डिसूजा ने तो फिल्म का ऑफर तक दे दिया उन्हें.

Advertisement
post-main-image
बाबा जैक्सन यानी युवराज सिंह के साथ डांस करते हुए वरुण धवन और ऋद्धा कपूर.

टिक टॉक स्टार बाबा जैक्सन यानी युवराज सिंह. कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ. ऋतिक रोशन, रवीना टंडन और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स ने उनका वीडियो शेयर किया. और उनके डांस की तारीफ की. अब फिर से युवराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ 'स्ट्रीट डांसर 3D' की कास्ट नजर आ रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस वीडियो को वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.


इसे उन्होंने कैप्शन दिया-
उनके साथ, जिन्हें लोग बाबा जैक्सन बुलाते हैं. असली स्ट्रीट डांसर, बहुत मजा आया, ऐसे ही इंटरनेट पर धूम मचाते रहो.

नोरा फतेही, एली एवरम और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने युवराज के डांस की तारीफ में इस पोस्ट पर कमेंट किया है. 'स्ट्रीट डांसर 3D' 24 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म की कास्ट इन दिनों प्रमोशन में बिज़ी है. इसी दौरान वरुण, श्रद्धा, एक्टर-डांसर पुनीत पाठक और सलमान युसुफ खान ने युवराज से मुलाकात की. वीडियो में युवराज 'स्ट्रीट डांसर 3D'के गाने 'मुकाबला-मुकाबला' पर डांस करते नजर आ रहे हैं. युवराज कुछ वक्त पहले अचानक खबरों में आ गए थे, सोशल मीडिया पर उनका टिक टॉक वीडियो वायरल होने लगे था. शेयर होने के कुछ घंटों के अंदर ही इसे 5.61 लाख से ज्यादा बार देखा गया था. इस वीडियो को ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था. इसके साथ उन्होंने इंटरनेट यूजर्स से ये भी पूछा था कि इस लड़के का पता लगाओ, जो इतना शानदार डांस कर रहा है.

युवराज टिक टॉक के स्टार बनने के बाद फिल्म स्टार भी बनने की राह पर हैं. डायरेक्टर, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने युवराज को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने का ऐलान किया है. वो भी ट्विटर पर.

Advertisement


डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने युवराज का ये वीडियो शेयर किया था. और इसमें रेमो डिसूजा को भी टैग किया था. रेमो को युवराज का डांस इतना पसंद आया कि उन्होंने वीडियो को ट्वीट करते हुए लगे हाथ फिल्म भी ऑफर कर दी. रेमो ने ट्विटर पर युवराज के लिए लिखा- भईया नेक्स्ट फिल्म.

Video : आमिर खान की बेटी ईरा खान की सोच उनसे एकदम अलग है

Advertisement
Advertisement