The Lallantop

उत्तराखंड में बारिश से फिर तबाही, पहाड़ टूटकर गिरा, 13 लोग लापता, केदारनाथ यात्रा पर हुआ बड़ा फैसला

उत्तराखंड के गौरीकुंड में ये तबाही हुई है, लोगों को ढूंढने में कई टीमें जुटी हैं

Advertisement
post-main-image
उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश, गौरीकुंड में भूस्खलन से लापता हुए 13 लोग. (फोटो क्रेडिट - एएनआई/ट्विटर)

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड चौकी पुल के पास 3 अगस्त को देर रात भूस्खलन हुआ. इसमें तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा है. वहीं 13 लोग लापता हो गए हैं. यहां भारी बारिश जारी है. न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, पुलिस, SDRF और बाकी टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. राहत और बचाव का कार्य जारी है. रुद्रप्रयाग की SP डॉ. विशाखा ने बताया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"लापता लोगों को ढूंढने का ऑपरेशन जारी है."

वहीं आपदा प्रबंधन अधिकारी दलीप सिंह रजवार ने बताया,

Advertisement

"हमें पता चला कि भारी बारिश और चट्टान गिरने से 3 दुकानों को नुकसान हुआ है. हमने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. जानकारी मिली है कि उनमें करीब 10 से 12 लोग थे. अभी उनमें से किसी का भी पता नहीं चल सका है."

केदारनाथ यात्रा पर क्या बड़ा फैसला हुआ? 

इंडिया टुडे से जुड़े प्रवीन सेमवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है. राज्य से बहने वाली मंदाकिनी नदी उफान पर है. भारी बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य भी नहीं चल पा रहा है.

इंडिया टुडे से जुड़े अंकित शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, SDRF को गौरीकुंड चौकी पुल के पास 13 लोगों के गुम होने की जानकारी मिली थी. इनमें कुछ नेपाली और कुछ स्थानीय लोग हैं. घटना की जगह पर अभी कुछ नहीं मिल सका है. बारिश रुकने के बाद ही दोबारा राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सकेगा.

Advertisement

भारी बारिश के चलते पौड़ी, टेहरी, रुद्रप्रयाग और देहरादून में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं चमोली, नैनीताल, चंपावत, अलमोड़ा और बागेश्वर में येलो अलर्ट है. पिछले 24 घंटे में बस्तिया में 141 मि.मी. बारिश हुई. वहीं गूलर भोज में 133, लीती में 129, टनकपुर में 106 और लक्सर में 97.5 मि. मी. बारिश हुई है. 
 

वीडियो: उत्तराखंड के जोशीमठ में 600 घरों पर खतरा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया आगे क्या करेंगे

Advertisement