कॉन्स्टेबल की पीठ पर बेताल बन कर चढ़े एसओ
उत्तराखंड में ज्यादा वेट वाले कॉन्स्टेबल को एसएसपी ने दी एसओ को पीठ पर लाद कर दौड़ने की सजा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पुलिस वालों की जिंदगी आसान नहीं है. उनके सीनियर्स ही भूत की तरह पीछे पड़े रहते हैं. उत्तराखंड में ज्यादा वजन वाले पुलिसकर्मी को जालिम सजा मिली. एसओ साहब को पीठ पर लाद कर दौड़ना पड़ा. अब एसएसपी साहब फंस गए हैं. उनके ऊपर डीआईजी साब चढ़ाई करेंगे. मामला ये है कि ऊधमसिंह नगर में तैनात हैं एसएसपी खुराना. अपने जिले के पुलिस वालों को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया. जांच हो रही थी. कुंडा थाने के सिपाही मनोज कुमार का वजन निकला 97 किलो. माने करीब एक क्विंटल. एसएसपी के दिमाग में सजा देने का आइडिया चमका. पंतनगर के एसओ आरसी मखौलिया को बुलाया. कहा कि इनकी पीठ पर बैठो. कॉन्स्टेबल ने उनको पीठ पर लादा. मैदान का चक्कर लगाया. मामला बिगड़ गया. पुलिस वालों ने इसकी शिकायत कर दी पुलिस मुख्यालय में. वो फोटो भी दिखाई जिसमें एसओ साब घोड़चढ़ी किए हुए हैं. डीजीपी बीएस सिद्धू ने डीआईजी कुमाऊं से रिपोर्ट मांगी है. कहा है कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसएसपी खुराना का कहना है कि हमने पेयर बना कर दौड़ कराई थी. ताकि देख सकें ये लोग वजन लेकर भाग सकते हैं या नहीं मुश्किल घड़ी में. यहां नीचे वीडियो भी लगा है देख लो. https://twitter.com/ANI_news/status/692225303582752768
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















