यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर का निर्माण अभी जारी है. लेकिन, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का मंदिर अयोध्या में ही बनकर तैयार हो चुका है. इस मंदिर में रोज सीएम की प्रतिमा की पूजा और आरती भी होती है. योगी आदित्यनाथ का यह मंदिर अयोध्या-गोरखपुर हाईवे के किनारे भरतकुंड के पास बनाया गया है. वही भरतकुंड जहां राम जी के वनवास के समय उनके भाई भरत ने उनकी खड़ाऊ सिंहासन पर रखकर 14 सालों तक अयोध्या का राजकाज संभाला था.
अयोध्या में योगी की मूर्ति वाला मंदिर बन गया तो अखिलेश यादव ने कहा - "पहले कौन?"
जब पीएम मोदी ने अपना मंदिर बनाए जाने पर नाराज़गी ज़ाहिर की थी!


इस मंदिर का निर्माण योगी आदित्यनाथ के एक भक्त प्रभाकर मौर्य ने करवाया है. प्रभाकर खुद को योगी प्रचारक कहते हैं. प्रभाकर ने आजतक के बनबीर सिंह को बताया कि उन्होंने योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनवाकर अपना एक संकल्प पूरा किया है. उनके मुताबिक उनका संकल्प था कि जो भी अयोध्या में श्री राम की जन्मभूमि पर उनका भव्य मंदिर बनवाएगा, वह उस व्यक्ति का मंदिर अपने गांव में बनवाएंगे.
प्रभाकर आगे कहते हैं,
‘अब जब श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है, तो उनका संकल्प पूरा हुआ. जन्मभूमि पर श्री राम मंदिर निर्माण के पीछे योगी आदित्यनाथ की बड़ी भूमिका रही है इसलिए मैंने संकल्प के अनुसार उनका मंदिर बनवाया है.’

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी के मंदिर बनने को लेकर तंज कसा है. उन्होंने इसे लेकर अपने एक ट्वीट में लिखा,
'ये तो उनसे भी दो कदम आगे निकले… अब सवाल ये है कि पहले कौन?'
साल 2015 की बात है. गुजरात के राजकोट के एक गांव में बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद रमेश उंधाड ने पीएम मोदी का मंदिर बनवाया. मोदी का मंदिर बनने में करीब 4 साल का वक्त लगा. ओडिशा के एक मूर्तिकार ने मंदिर के लिए पीएम की मूर्ति बनाई, जिसका खर्च करीब 2 लाख रुपए आया. मंदिर में सुबह-शाम आरती होने लगी. इसके उद्घाटन की तारीख रखी गई 15 फरवरी 2015. लेकिन इससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर को लेकर नाराजगी जता दी. उन्होंने कहा कि वे अपना मंदिर बनाए जाने की खबर सुनकर दुखी हैं. प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद मंदिर के उद्घाटन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.
वीडियो देखें: गाजियाबाद पुलिस ने डॉक्टर की पोल खोली, कहा- खुद ही रचा था पूरा ड्रामा














.webp?width=275)



.webp?width=120)