The Lallantop

मां को ढूंढने निकले बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, इलाज के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक 5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. वो अपनी मां को ढूंढते हुए घर से बाहर आया था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया. कुत्तों के हमले की ये कोई पहली घटना नहीं है.

Advertisement
post-main-image
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, इसमें उसकी मौत हो गई है. (फोटो क्रेडिट - प्रतीकात्मक तस्वीर - पीटीआई)

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक 5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों (Street Dog Attack) ने हमला कर दिया. इस हमले में बच्चे की मौत हो गई है. बच्चा अपनी मां को ढूंढने के लिए घर से बाहर आया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े कृष्ण गोपाल राज की रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना थाना शेरगढ़ की है. बच्चे का नाम दक्ष था. वो अपनी मां को ढूंढने के लिए घर से बाहर निकला तो आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. दक्ष इसमें बुरी तरह घायल हो गया. उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दक्ष के माता-पिता शेरगढ़ के शिव मंदिर के पास रहते हैं. दक्ष की मां सरोज राठौर 14 नवंबर की शाम को चारा लेने के लिए जंगल गई थीं. तब दक्ष घर में खेल रहा था. थोड़ी देर में वो अपनी मां को ढूंढते हुए बाहर निकल गया. तभी आवारा कुत्तों ने उस पर हमला किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- नोएडा: आवारा कुत्तों के हमले में 7 महीने के बच्चे की मौत 

बच्चे की मौत पर घर में मच गया कोहराम

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. बरेली के पशु चिकित्सा चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने बताया,

"हमें अखबारों के जरिए जानकारी मिली थी कि गांव के इलाके में कुत्ते के हमले से एक मासूम बच्चे को चोट चली है. हमारे नगर निगम की टीम इलाके में लगातार कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण का अभियान चलाती रही हैं. हमारी टीम अलग-अलग इलाकों में कुत्तों को पकड़ती हैं. हमने करीब 1500 कुत्तों को पड़कर उनका टीकाकरण और नसबंदी भी की है."

Advertisement

आवारा कुत्तों के हमलों की ये कोई पहली घटना नहीं है. कुछ समय पहले ही आवारा कुत्तों से बचने के लिए भागने की कोशिश में वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई गिर पड़े थे. इससे उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई का निधन

वीडियो: नोएडा में कुत्ते को लेकर फिर बवाल, लिफ्ट में रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़ा थप्पड़

Advertisement