The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया 175/1 थी, फिर 272/9 हो गई और ऐसा करके इंडिया ने फाइनल में अपनी नाक बचा ली है

ख्वाजा ने फिर 100 मारे, मगर आखिर में इंडिया ने गलती सुधार ली.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली आज अपने होमग्राउंड पर सीरीज जीतने का सपना पूरा करने वाले हैं.
उस्मान ख्वाजा. इंडिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में अपने करियर की सारी कसर निकाल ली है. फिरोजशाह कोटला में भी ख्वाजा ने शतक जड़ दिया. इस निर्णायक मैच में ख्वाजा ने 100 रनों की पारी खेली. ये खास इसलिए क्योंकि इस बंदे ने पिछले वनडे यानी मोहाली में 91 और उससे भी पहले रांची में 104 रनों की पारी खेली थी. अभी तक 25 वनडे खेल चुके ख्वाजा ने करियर में दो शतक मारे हैं और दोनों इंडिया के खिलाफ इस सीरीज में लगाए हैं. पूरी सीरीज में ख्वाजा ने 383 रन मार दिए हैं. पहले में 50, दूसरे में 38, तीसरे में 104, चौथे में 91 और पांचवें में 100 रन मार दिए. ख्वाजा ने तो ही धोया मगर दिल्ली की डेड पिच पर पीटर हैंड्सकॉम्ब ने भी पचासा जड़ दिया. इसी बीच इंडिया के लिए राहत की बात ये रही कि एस्टन टर्नर का विकेट टाइम से गिर गया. पिछले मैच में 43 गेंदों पर 84 मारने वाले टर्नर ने 20 रन ही बना पाए. कुलदीप यादव की गेंद पर बाउंड्री के पास रवींद्र जडेजा ने कैच लपका. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी में इतने जल्दी विकेट खोए कि वो स्कोर को 300 पार नहीं ले जा पाए. इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यही रही है कि 175/1 के बाद ऑस्ट्रेलिया 272/9 हो गई. जीतने के लिए अब इंडिया को 273 रन चाहिए.  इंडिया ने ग्लेन मैक्सवैल को 1 रन पर रन आउट करके भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर पर स्पीडब्रेकर लगा दिया था. साथ ही फिर स्टोइनिस, टर्नर, एलेक्स कैरी, रिचर्डसन  औऱ पैट कमिंस को भी सस्ते में निपटा दिया.  इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीता और बादलों से ढके कोटला स्टेडियम में पहले बैटिंग का फैसला किया. फिंच के दिमाग में डकबर्थ लुइस होगा, मगर इंडिया इस उम्मीद है कि जैसे उन्हें मोहाली में ओस ने हराया, दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया हारेगी. मगर जिस तरीके से यहां फिर एक बार उस्मान ख्वाजा और एरॉन फिंच ने ओपनिंग की है, तीन पेसरों के साथ मैदान पर उतरी टीम इंडिया के लिए काम आसान नहीं लग रहा है. दिल्ली में 2 बजे से ही फ्लड लाइट्स जल रही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement