The Lallantop

'बहुत देर हो जाए, उससे पहले ईरान... ', ट्रंप ने सबसे ऊंचा पुल उड़ाने का वीडियो दिखाया

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने हमले से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है और ईरान को चेतावनी दी है कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, वह कोई समझौता कर ले. इस पर ईरान का भी जवाब आ गया है.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप ने हमले से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है (फोटो: इंडिया टुडे)

ईरान के सबसे ऊंचे पुल पर गुरुवार, 2 अप्रैल को हवाई हमला किया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हमले से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और ईरान को चेतावनी दी कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, वह कोई समझौता कर ले. ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक, इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं, जबकि आसपास के इलाकों को भी नुकसान पहुंचा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मुताबिक, ‘B1’ ब्रिज ईरान की राजधानी तेहरान को पश्चिमी शहर कराज से जोड़ता है. डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें देखा जा सकता है कि हवाई हमले के बाद पुल में आग लग गई और उससे घना धुआं निकलने लगा. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने अपना रवैया नहीं बदला, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. आगे कहा, 

"और उस देश का कुछ भी बाकी नहीं बचेगा, जो अब भी एक महान देश बन सकता था!"

Advertisement

ऐसा लग रहा था कि ट्रंप यह इशारा कर रहे थे कि इस हमले के लिए अमेरिका ही जिम्मेदार है. हालांकि, अब तक किसी भी देश ने आधिकारिक तौर पर इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है. इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने पहले BBC को बताया था कि उन्हें हमले के बारे में पता नहीं था, जबकि द टाइम्स ऑफ इजरायल ने रिपोर्ट किया कि पुल पर अमेरिका का हमला हुआ था.

‘B1’ ब्रिज मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल माना जाता है, जो लगभग 136 मीटर की ऊंचाई पर बना है और इसकी लंबाई करीब 1050 मीटर है. यह पुल इसी साल शुरू हुआ था और इसका मकसद तेहरान को उत्तरी इलाकों से जोड़ना और व्यापार को आसान बनाना था. यह प्रोजेक्ट करीब 400 मिलियन डॉलर में बना था. भारतीय रुपयों में यह रकम करीब 3800 करोड़ के आसपास बैठती है. इस पुल के नुकसान से ट्रैफिक और व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: इजरायल मेरी वजह से जिंदा, ओबामा ने तो... ट्रंप ने बताया कैसे उन्होंने यहूदी मुल्क को बचाया था

'घुटने नहीं टेकेगा ईरान'

इन हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि आम नागरिकों से जुड़ी इमारतों और पुलों पर किए गए हमले ईरानियों को घुटने टेकने पर मजबूर नहीं कर पाएंगे. 

us israel attack on iran highest bridge b1
(फोटो: X)

इस बीच, ईरान ने गुरुवार को इजरायल और खाड़ी के अरब देशों पर लगातार मिसाइलें दागीं, जिससे पता चलता है कि वह अभी भी पूरे इलाके में टारगेट को निशाना बना सकता है. ये ताजा हमले डॉनल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद हुए, जिसमें दावा किया गया था कि ईरान से खतरा लगभग खत्म हो गया है.

वीडियो: राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप ने ईरान के बारे में क्या कहा? सब जानिए

Advertisement