The Lallantop

यूपी विधान परिषद में योगी ने जो फोटो लगाई, उस पर कांग्रेस-BJP ने बाहें क्यों चढ़ा ली हैं?

कांग्रेस इसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बता रही, सभापति ने जांच बिठा दी है.

Advertisement
post-main-image
भापति रमेश यादव ने सावरकर की तस्वीर को लेकर विधान परिषद के प्रमुख सचिव को तथ्यों की जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है. (तस्वीर: आजतक)
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव होने को हैं और सावरकर की तस्वीर को लेकर हंगामा हो रहा है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की गैलरी में सावरकर की तस्वीर का लोकार्पण किया था. इसी तस्वीर को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. मामले को लेकर कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने गैलरी से सावरकर की तस्वीर हटाने के लिए परिषद के सभापति रमेश यादव को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने इस तस्वीर को आपत्तिजनक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान बताया है. दीपक ने कहा कि सावरकर की तस्वीर यहां से हटाकर बीजेपी के संसदीय कार्यालय के अंदर लगवा दी जाए. तस्वीर को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा-
पुणे में अंग्रेज़ी सरकार के वायसराय से समझौता करने वाला, सेलुलर जेल से अंग्रेज़ी हुकूमत को माफीनामा लिखने वाला 'वीर' कैसे हो सकता है? सावरकर अंग्रेज़ों की कौन सी ऐसी सेवा करते थे, जिसके लिए उन्हें 60 रु. महीने पेंशन मिलती थी? गांधी के देश में गोडसे की पूजा, माफीवीर सावरकर का महिमामंडन भाजपा सरकार की आदत बन गई है. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्मित गैलरी में सावरकर की तस्वीर लगना संघ - भाजपा की राष्ट्रविरोधी सोच का प्रतीक है. सरकार तत्काल ऐसे राष्ट्रविरोधी की तस्वीर हटाए और देश से माफी मांगे.
वहीं बीजेपी नेता सावरकर की तस्वीर को लगाए रखने की मांग कर रहे हैं. मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  चिंतामणि मालवीय ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी विधान परिषद में वीर सावरकर की तस्वीर का विरोध कर रहे कांग्रेस ने कभी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिए कोई आंदोलन नहीं किया. वीर सावरकर से नफरत और जिन्ना से प्रेम क्यो? मामले को बढ़ता देखते हुए सभापति रमेश यादव ने सावरकर की तस्वीर को लेकर विधान परिषद के प्रमुख सचिव को तथ्यों की जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement