The Lallantop

राहुल गांधी को लपेटने के लिए कार में चिपकाया चुनावी वादा 'खटाखट', चालान कटा 'सटासट'!

Loksabha Election 2024 में Rahul Gandhi ने Congress पार्टी की योजना का ज़िक्र कर कहा था कि महिलाओं के बैंक अकाउंट में 'खटाखट, खटाखट, खटाखट पैसे आएंगे'.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार में ये लाइनें कही थीं. (फ़ोटो - सोशल मीडिया)

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में प्रचार के दौरान कई पंच लाइनों की सोशल मीडिया पर ख़ूब चर्चा हुई. इनमें राहुल गांधी की खटाखट, खटाखट, खटाखट वाली लाइनें (Rahul Gandhi Khatakhat) भी थीं. उनकी इसी लाइन को अपनी कार पर लिखे जाने पर अब एक शख़्स का चालान कट गया है. शख़्स उत्तर प्रदेश के जौनपुर का (Jaunpur Khatakhat Challan) रहने वाला है. उसकी कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. कार के पीछे वाले शीशे में लिखा है- खटाखट, खटाखट, खटाखट. उसके ठीक नीचे 8500 भी लिखा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, वरिष्ठ पत्रकार हर्ष वर्धन त्रिपाठी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस फोटो के बारे में जानकारी दी थी. पोस्ट में उन्होंने लिखा,

"आजकल जौनपुर के रोहित सिंह जनजागरण अभियान में लगे हुए हैं. उन्होंने अपनी कार पर खटाखट, खटाखट, खटाखट के साथ 8500 लिखवा लिया है. इसके साथ वो लोगों को राहुल गांधी के कहे को याद दिला रहे हैं."

Advertisement

जौनपुर पुलिस ने इस पोस्ट का संज्ञान लिया और लिखा,

"ऊपर लिखी शिकायत का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस द्वारा इस वाहन का MV एक्ट के तहत चालान किया गया."

इधर, 4 जुलाई की सुबह हर्ष वर्धन त्रिपाठी ने एक और जानकारी दी. लिखा,

Advertisement

खटाखट, खटाखट, खटाखट, वाले रोहित सिंह ख़बर बन गए हैं. जय हो.

MV एक्ट के मुुताबिक, गाड़ियों के शीशे या बॉडी पर किसी भी तरह का स्टीकर लगाने पर 1000 रुपये के चालान का प्रावधान है. साथ ही, रजिस्ट्रेशन या नंबर प्लेट पर स्टीकर लगाने पर 5000 रुपये के चालान का प्रावधान है.

ये भी पढ़ें - यूट्यूबर बांट रहा था बीयर, पुलिस थाने में ऐसी कार्रवाई हुई कि अब हाथ जोड़ना पड़ा

बताते चलें, चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की 'महालक्ष्मी' गारंटी योजना का ज़िक्र किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि महिलाओं के खाते में 'खटाखट, खटाखट, खटाखट पैसे आएंगे'. राहुल ने बताया था कि इसके तहत पार्टी ने सत्ता में आने पर हर गरीब परिवार की एक महिला को 8,500 रुपये हर माह देने का वादा किया है. साथ ही, बेरोजगार युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी.

वीडियो: सोशल लिस्ट: बाइक पर घूमने निकला स्पाइडरमैन, दिल्ली पुलिस ने क्यों थमाया चालान?

Advertisement