The Lallantop

UP: घरवालों को दीं नींद की गोलियां, जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई तीन महीने के बच्चे की मां

प्रेमी के साथ अरेस्ट हुई तो सुनाई अपनी प्रेम कहानी

Advertisement
post-main-image
मामला शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र का है | फोटो : आजतक

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिला. यहां तीन महीने के बच्चे की एक मां ने अपने पूरे परिवार को बेहोश कर दिया और प्रेमी के साथ चली गई. घर में रखा हुआ सारा कैश और गहने भी अपने साथ ले गई. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. घटना के चार दिन बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े विनय पांडेय की खबर के मुताबिक ये मामला शाहजहांपुर जिले के थाना कांट क्षेत्र का है. यहां रहने वाले विकास राठौर ने 13 नवंबर को पुलिस से अपनी पत्नी शोभा और उसके प्रेमी अहसान उर्फ पंगा के खिलाफ शिकायत की थी. विकास ने अपनी शिकायत में कहा था कि शोभा ने उसे, उसकी मां और उसके पिता को चाय में नींद की गोली डालकर पिला दीं.

विकास के मुताबिक जब सभी लोग बेहोश हो गए, तो शोभा घर से साढ़े चार लाख रुपए के गहने और 50 हजार की नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. विकास की शिकायत पर पुलिस ने शोभा और अहसान दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
सास-ससुर को नींद को गोलियां देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई बहू
फोटो: आजतक
शोभा ने पूछताछ में बताई अपनी प्रेम कहानी!

पूछताछ में शोभा ने पुलिस को बताया कि उसका मायका शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में है. कुछ समय पहले उसकी दोस्ती अहसान से इंस्टाग्राम पर हुई थी. अहसान कांट क्षेत्र के पट्टी मोहल्ले का रहने वाला है. दोनों के बीच बातचीत होने लगी और प्यार हो गया. इसी बीच शोभा की शादी 5 मई, 2021 को पट्टी मोहल्ले में ही रहने वाले विकास राठौर के साथ हो गई. जलालाबाद से पट्टी आ जाने के बाद शोभा और उसके प्रेमी अहसान में नजदीकियां और बढ़ गईं.

सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि थाना कांट क्षेत्र के रहने वाले विकास राठौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. छानबीन हुई तो प्रेमी के साथ शोभा पकड़ी गई. अमित चौरसिया के मुताबिक पकड़े जाने के बाद शोभा और उसके प्रेमी के पास से गहने और करीब 42 हजार रुपए कैश बरामद हुआ है.

वीडियो: यूपी वाले राजा भैया के गुजराती सपोर्टर चुनाव में किसे जिता रहे हैं?

Advertisement

Advertisement