The Lallantop

'लड़का प्रेमिका के साथ भागा तो लड़की के परिवार ने 60 साल की मां को नंगा कर गुप्तांग में झोंकी मिर्च'

UP के लखीमपुर खीरी की घटना.

Advertisement
post-main-image
img - thelallantop
अगर आपकी भावनाएं आहत न हों तो एक बात कहनी थी. भगवान कृष्ण ने रुकमणि से घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की. शिशुपाल से युद्ध किया. प्यार करते थे. इसलिए घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने को भागकर शादी कहना क्या जायज होगा?  बिलकुल नहीं. पर घर वालों के इंकार करने पर प्रेमियों के शादी करने या मिलने को ये दुनिया 'भागना' कहती है. क्या भगवान कृष्ण के अपने प्यार रुकमणि से शादी करने को लेकर किसी को सजा देना आपको सही लगता है? नहीं लगता होगा. पर दुनिया में सारे लोग आपकी तरह भले मानुष नहीं हैं. न ही ये द्वापर युग चल रहा है. ये है कलयुग. घोर वाला कलयुग.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कुछ दरिंदों को एक लड़के और लड़की का प्यार करना फूटी आंख नहीं सुहाया. दरअसल एक लड़का और लड़की प्यार में थे और घर छोड़कर चले गए. दुनिया ने प्यार में घर छोड़ने को 'भागना' कहा. और लड़की के परिवार वाले गुस्से में लड़के के घर की तरफ बढ़ लिए. घर में सिर्फ लड़के की मां थीं. उम्र 60 साल के करीब रही होगी.
लड़की के परिवार के लोग लड़के की मां को घसीट कर बाहर निकलते हैं. उनके सारे कपड़े उतारते हैं. लड़के की नंगी मां के गुप्तांग में लाल मिर्च भर देते हैं. चेहरे पर कालिख पोत कर जी भर प्रताड़ित करते हैं. क्योंकि उस औरत की 'गलती' बस इतनी है कि उसके बेटे ने किसी से प्यार किया. और उस लड़की के साथ कहीं चला गया. सजा मां को भुगतनी ही होगी.
NDTV की खबर के मुताबिक, 60 साल की उस औरत का पति गांव वालों के पास मदद के लिए जाता है. पुलिस आती है. औरत को बचा लिया जाता है. अस्पताल ले जाया जाता है. हालत गंभीर है. दोनों परिवार एक ही गांव में रहते हैं. लड़के की मां पर हमला करने वालों में औरतें भी शामिल थीं. पुलिस ने कहा, 'मामले में 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. जिनमें 4 औरतें भी शामिल हैं. घटना के बाद से सारे आरोपी फरार हैं.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement