The Lallantop

फिर बेटी न पैदा हो, इस डर से मारी अपनी 2 साल की बच्ची

बुलंदशहर: सौतेली बहन की वजह से अरेस्ट हुआ आरोपी बाप. प्रेग्नेंट वाइफ अस्पताल में एडमिट.

Advertisement
post-main-image
फोटो क्रेडिट: Reuters. SYMBOLIC IMAGE
बुलंदशहर में शराब के नशे में एक शख्स अपनी दो साल की बेटी विशाखा को पीटकर मार डालता है. वो भी तब जब उस शख्स की दूसरी वाइफ प्रेग्नेंट है और अस्पताल में एडमिट है. पर इस शख्स रिंकू को खौफ है कि कहीं फिर बेटी पैदा न हो जाए. बस फिर क्या. पहले डंडे से पीटा, फिर गला दबाकर बच्ची की नन्ही लाश गड्ढे में दफना दी. रिंकू की दो शादी हुई थीं. पहली वाइफ से विशाखा पैदा हुई थी, जिसकी हत्या रिंकू ने की. रिंकू की पहली वाइफ की डेथ हो गई थी. जिसके बाद रिंकू ने दूसरी शादी की. रिंकू ने जिस औरत से दूसरी शादी की, उसके पहले से पांच साल की बेटी बबली थी. रिंकू जब विशाखा की जान ले रहा था, तब बबली सब देख रही थी. इसी बच्ची ने सारा वाकया रिश्तेदारों को बताया. पुलिस में शिकायत की गई. रिंकू को अरेस्ट किया गया. पुलिस ने जब छानबीन की, तो गड्ढे से बच्ची की लाश मिली. पुलिस ने आरोपी रिंकू को अरेस्ट कर लिया है. घटना अगौता थाना क्षेत्र के रायपुर कतौरी की है. रिंकू की दूसरी वाइफ प्रेग्नेंट है और अस्पताल में एडमिट है. बताते हैं कि रिंकू को खौफ था कि कहीं दूसरी वाइफ से भी बेटी न पैदा हो जाए. इसी खौफ में उसने विशाखा पर अपना पूरा गुस्सा उतार दिया.

Advertisement
Advertisement