The Lallantop

UP: साइकिल, बाइक या कार छोड़ो, चोरों ने बस स्टैंड से सरकारी बस पार कर दी, ड्राइवर सस्पेंड

यूपी परिवहन की बस दिल्ली से चलकर बरेली पहुंची थी. 31 अगस्त की रात को ये चोरी हो गई.

Advertisement
post-main-image
कैमरे लगे थे और चोर बस चुरा ले गए. (सांकेतिक फोटो: कॉमन प्लेटफॉर्म)

आज तक आपने क्या-क्या चोरी होने की खबरें सुनीं हैं! पैसा चोरी होने की, सामान चोरी होने की, साइकिल, बाइक और ज्यादा से ज्यादा कार चोरी होने की खबर सुनी होगी. लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) में बस चोरी होने का मामला सामने आया है. चोरों ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग (UP Transport) की बस को बस स्टैंड से ही चोरी कर लिया. रोडवेज बस चोरी होने के बाद ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है. मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े कृष्ण गोपाल राज की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना बरेली के रोडवेज बस अड्डे पर घटी. यूपी रोडवेज की बस संख्या UP25 AT5255 को चोरों ने चोरी कर लिया. घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा, तो बस की तलाश के लिए छानबीन शुरू हुई.

Bareilly से Budaun पहुंच गई चोरी हुई बस

रोडवेज के आरएम आरके त्रिपाठी ने घटना की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया,

Advertisement

चोरी हुई बस बुधवार, 31 अगस्त को दिल्ली से चलकर रात 10 बजे पुराना बस स्टेशन बरेली पहुंची थी. नियमानुसार ये बस वर्कशॉप पर पहुंचनी थी, लेकिन ड्राइवर ने पुराने बस स्टेशन पर ही छोड़ दी और रात में बस चोरी हो गई. काफी खोजबीन के बाद एक सितंबर की दोपहर में पता चल कि चोरी हुई बस बदायूं जिले के दातागंज इलाके में लावारिस खड़ी है. चोरी हुई बस की लोकेशन मिलते ही बरेली से अधिकारी दातागंज रवाना हुए और बस लेकर वापस आए.  

अधिकारियों के मुताबिक, शुरूआती जांच में चालक की लापरवाही सामने आई है. जिसके बाद बस चालक पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है.

बरेली के रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक, ये घटना बेहद हैरान करने वाली है. उनके मुताबिक, नियमित रूप से हर रोज रोडवेज बसों को तय रूट से वापस आने के बाद स्टैंड पर खड़ा करवा दिया जाता है. लेकिन 31 अगस्त की रात बस चोरी हो गई और किसी को भनक तक न लगी. चौंकाने वाली बात ये भी है सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरों ने रोडवेज बस चुरा ली.

Advertisement

वीडियो देखें: भ्रष्टाचार पर PM मोदी के हमले का नीतीश कुमार ने दिया जवाब

Advertisement