The Lallantop

बहराइच: भेड़ियों ने अब ढाई साल की बच्ची पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

Bahraich Wolves: Bahraich की DM का कहना है कि छह में से चार भेड़ियों को पकड़ लिया गया है. जबकि ग्रामीणों का कहना है कि लगभग दो दर्जन भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है.

Advertisement
post-main-image
4 भेड़ियों को पकड़ लिया गया है. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
author-image
समर्थ श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बहराइच (Bahraich) में भेड़ियों का हमला थमा नहीं है. 1 सितंबर की रात भेड़िए के हमले में अंजली नाम की एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई. इसके अलावा 65 साल की एक बुजुर्ग महिला पर भी भेड़ियों ने हमला किया था. हाल में कुल तीन लोगों के घायल होने की खबर आई थी जिसमें बच्चे, महिला और बुजुर्ग शामिल हैं. बहराइच में अब तक भेड़ियों ने 8 बच्चों समेत 9 लोगों की जान ले ली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े समर्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, भेड़ियों ने गरेठी गुरुदत्त सिंह गांव में हमला किया था. ढाई साल की बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके अलावा भेड़ियों ने कोटिया गांव में 65 साल की एक बुजुर्ग महिला पर हमला किया था. ये दोनों हमले हरदी थाना इलाके में ही किए गए थे.

ये भी पढ़ें: बहराइच में दहशत फैलाने वाला आदमखोर भेड़िया पहुंचा गोरखपुर, उसे देखने के लिए अब टिकट लगेगा!

Advertisement

बहराइच की DM मोनिका रानी ने कहा है, 

"हमने 4 भेड़ियों को पकड़ लिया है, 2 बचे हैं. हमारी टीम लगातार गश्त कर रही है, हम उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. मैं लोगों से घर के अंदर सोने का अनुरोध करती हूं. एक ढाई साल की बच्ची पर भेड़िये ने हमला किया है. मैं यहां के लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध करती हूं."

बहराइच जिले के कम से कम 35 गांव पिछले कई महीनों से भेड़ियों के आतंक से परेशान हैं. लगभग 38 लोग इन हमलों में घायल हो चुके हैं. वन विभाग की टीम इन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही है. भेड़ियों को पकड़ने के लिए 5 वन प्रभागों बहराइच, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ, श्रावस्ती, गोंडा और बाराबंकी की लगभग 25 टीमें लगी हुई हैं. 

Advertisement

बहराइच के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर ने भेड़ियों की संख्या 6 बताई है. जबकि ग्रामीण का दावा है कि संख्या करीब 2 दर्जन है. इन भेड़ियों ने अब अपना दायरा बढ़ा लिया है.

वीडियो: बहराइच में भेड़ियों का आतंक, ड्रोन कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

Advertisement