The Lallantop

CCTV: गुड्डू मुस्लिम जेल में जाता दिखा, बाकी शूटर्स भी नजर आए

ये खुलासा चौंकाने वाला है.

Advertisement
post-main-image
अतीक अहमद का बेटा असद (लाल घेरे में बाएं), गुड्डू मुस्लिम (लाल घेरे में दाएं)- फोटो (आजतक)

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ा एक वीडियो (Umesh Pal murder) सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो बरेली की सेंट्रल (Bareilly Central jail viral video) जेल का है. अतीक अहमद का भाई अशरफ बरेली की सेंट्रल जेल में बंद था. बरेली जेल में अशरफ से मिलने आठ लोग पहुंचे थे. ये सभी उमेश पाल हत्याकांड के शूटर्स थे. वीडियो 11 फरवरी का बताया जा रहा है. यानी उमेश पाल हत्याकांड से 13 दिन पहले का.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली जेल के CCTV फुटेज में उमेश पाल हत्याकांड के सभी शूटर्स नजर आए. वीडियो में मोहम्मद गुलाम, उसके पीछे गुड्डू मुस्लिम, विजय चौधरी उर्फ उस्मान, उसके बाद अतीक अहमद का बेटा असद भी नजर आया.

सामने आए 27 सेकेंड के एक वीडियो में उमेश पाल हत्याकांड के 8 शूटर्स जेल में घुसते दिख रहे हैं. वीडियो शुरू होते ही जेल के मेन गेट के पास कुछ हलचल सी दिखाई देती है. 15 सेकेंड के बाद गेट के दरवाजे से एक पुलिसकर्मी सबसे पहले अंदर आता है. उसके पीछे से लगातार आठ लोग गेट के अंदर घुसते हैं. इसमें गुड्डू मुस्लिम और अतीक अहमद का बेटा असद भी नजर आता है. वीडियो यहां देखिए.

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटर्स अरमान बिहारी और साबिर भी जेल के अंदर घुसे थे. वहीं, सदाकत नाम का शूटर खाने की थैली लेकर अशरफ से मिलने आया था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उमेश पाल मर्डर की प्लानिंग इसी दिन हुई थी. किस शूटर को क्या करना है, ये सब इसी दिन तय हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, पहले 18 फरवरी को उमेश पाल की हत्या करने का प्लान था, लेकिन प्लान कामयाब नहीं हो पाया. इसके बाद 21 फरवरी को उमेश पाल को मारने की कोशिश हुई, फिर 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या कर दी गई.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल में मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद शासन ने बड़ी कार्रवाई की. बरेली सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया था. वहीं, डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप समेत पांच अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है. इससे पहले बरेली पुलिस ने जेल के सिपाही मनोज कुमार गौड़ और शिव हरी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनपर आरोप था कि ये बिना ID के अशरफ से अतीक गैंग के शूटर्स की मुलाकात कराते थे.   

वीडियो: अतीक अहमद के मर्डर के आरोपी यूपी पुलिस के सामने अब क्या खुलासा कर गए?

Advertisement