The Lallantop

रूस की फैक्ट्री देख यूक्रेन ने बनाया 'साइलेंट वेपन', बिना दिखाई दिए ड्रोन को हवा में मार गिराया

Ukraine Sunray Anti Drone System: यूक्रेन ने अपने इस नए हथियार का प्रदर्शन भी किया है. ऑपरेटर ने जैसे ही फायर करने का ऑर्डर दिया, उड़ते ड्रोन में तुरंत आग लग गई, जबकि कोई हथियार या मिसाइल उसे मारते नजर नहीं आई.

Advertisement
post-main-image
युद्ध में ड्रोन्स रूस की बड़ी ताकतों में से एक है (PHOTO-Atlantic Council)

रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से दुनिया ने एक नए किस्म की जंग देखी. ये जंग थी ड्रोन की. बिना अपने सैनिक को दुश्मन के इलाके में भेजे, उसका नुकसान करने के लिए ड्रोन सबसे बेस्ट हथियार माने जाते हैं. कुछ समय पहले रूस की ओर से जारी कुछ तस्वीरों में उसकी ड्रोन फैक्ट्री दिख रही थी. और अब यूक्रेन ने एक ऐसा हथियार बनाया है जो रूस के ड्रोन्स को बिना आवाज किए और बिना दिखाए दिए, मारकर गिरा सकता है. इस हथियार का नाम सनरे (Sunray) है. ये ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराता है. खास बात ये है कि इससे न कोई आवाज आती है, न कुछ दिखाई पड़ता है. इससे ये पता लगाना काफी मुश्किल हो जाता है कि ड्रोन गिराया कैसे गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

द अटलांटिक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनरे नाम का प्रोटोटाइप सिस्टम हाल ही में फील्ड में दिखाया गया, जहां इसने कुछ ही सेकंड में एक छोटे मानव रहित विमान (UAV) को हवा में ही जला डाला. इस घटना के बारे में बताते हुए द अटलांटिक के रिपोर्टर ने कहा कि ये लेजर सिस्टम है, जिसे लेजर कैनन के नाम से जाना जाता है. टेस्ट के दौरान इसे एक खाली मैदान में एक पिकअप ट्रक की छत पर रखा गया था. फिर, कुछ सौ गज की दूरी से, एक इंजीनियर ने एक छोटा ड्रोन लॉन्च किया. इसके तुरंत बाद, लेजर के कैमरों ने ड्रोन को खुद से ट्रैक कर लिया. फिर ऑपरेटर ने फायर का ऑर्डर दिया और तुरंत ड्रोन में हवा में आग लग गई. कुछ ही सेकेंड में, ड्रोन ऐसे जलने लगा जैसे उस पर कोई अनदेखी बिजली गिरी हो, फिर वह जलते हुए जमीन पर गिर गया.

जनवरी में, यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्टर मिखाइलो फेडोरोव ने कीव पोस्ट से कहा था कि तुरंत एक एंटी-ड्रोन डोम बनाना बहुत जरूरी है. यह भविष्य के बारे में नहीं है. यह आज जिंदा रहने के बारे में है. वहीं पावलो येलिजारोव, जिन्हें हाल ही में कीव की एयर-डिफेंस फोर्स का कमांडर बनाया गया है, कहते हैं कि यूक्रेनी हथियार बनाने वाली कंपनियां रूस के खिलाफ लड़ाई में पर्सनली लगी हुई हैं, जबकि अमेरिकी कंपनियों का मेन मकसद प्रॉफिट बनाना है.

Advertisement

वीडियो: दुनियादारी: रूस-यूक्रेन पीस प्लान की पूरी कहानी

Advertisement
Advertisement