The Lallantop

'अहमद शाह अब्दाली के वंशज हैं..'- अमित शाह के औरंगजेब वाले बयान पर ठाकरे का पलटवार

21 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को 'औरंगजेब फैन क्लब' का प्रमुख बताया था. इसी पर ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
post-main-image
उद्धव ठाकरे ने कहा कि अमित शाह अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं. (फ़ोटो/आजतक)

शिवसेना (UBT) प्रमुख Uddhav Thackeray ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी  ‘पावर जिहाद’ करती है. उन्होंने कहा कि BJP सत्ता में बने रहने के लिए राजनीतिक दलों में फूट डालकर ‘पावर जिहाद' कर रही है. ठाकरे ने गृहमंत्री Amit Shah पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शाह अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली का ‘राजनीतिक वंशज’ हैं. अब्दाली ने पानीपत की लड़ाई में मराठों को हराया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, 21 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को  'औरंगजेब फैन क्लब' का प्रमुख बताया था. इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकरे ने कहा,

“अहमद शाह अब्दाली भी शाह थे और यह भी शाह हैं. जो लोग नवाज शरीफ के साथ केक खाते हैं, वे हमें हिंदुत्व के बारे में सिखाएंगे.”

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमित शाह के खिलाफ संसद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस, क्या हो गया?

ठाकरे ने शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में मतभेद का हवाला देते हुए भाजपा की आलोचना की. भाजपा पर पार्टियों में फूट डालने का आरोप लगाया. ठाकरे ने पुणे में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,

“अगर मुसलमान हमारे साथ हैं और हमने उन्हें अपना हिंदुत्व समझाया है, तो हम (भाजपा के अनुसार) औरंगजेब फैन क्लब हैं. तो आप जो कर रहे हैं वह  ‘पावर जिहाद' है.”

Advertisement

21 जुलाई को एक भाषण के दौरान अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया था. शाह ने उन्हें 'औरंगजेब फैन क्लब' का नेता करार दिया था. पुणे में भाजपा के राज्य अधिवेशन में बोलते हुए अमित शाह ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पर 26/11 आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को 'बिरयानी' परोसने वालों के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया.

शाह ने यह भी कहा कि ठाकरे उन लोगों के साथ बैठे थे जो 1993 के मुंबई सीरियल बम विस्फोटों के दोषी याकूब मेमन के लिए क्षमादान की मांग कर रहे थे.

अमित शाह के अलावा ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन' योजना की निंदा की. और मुख्यमंत्री शिंदे पर मतदाताओं को "रेवड़ियों" के साथ रिश्वत देने का आरोप लगाया. 
 

वीडियो: वायनाड हादसे को लेकर विपक्ष ने ऐसा क्या कि अमित शाह भड़क गए?

Advertisement