The Lallantop

अब UAE ने लड़ने के लिए कमर कसी, US से कहा होर्मुज पर कंट्रोल चाहिए

UAE चाहता है कि किसी भी तरह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाया जाए. वो स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर अपना कंट्रोल चाहता है. ये खबर ऐसे समय आई है जब डॉनल्ड ट्रंप जल्द से जल्द जंग से बाहर निकलने की बात कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
UAE जंग जारी रखना चाहता है ताकि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खोला जा सके. (फोटो-इंडिया टुडे)

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका की मदद करने को तैयार है. वो चाहता है कि किसी भी तरह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाया जाए. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने टॉप अधिकारियों के हवाले से लिखा कि UAE अब स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर अपना कंट्रोल चाहता है. ये रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब डॉनल्ड ट्रंप जल्द से जल्द जंग से बाहर निकलने की बात कर रहे हैं. बुधवार, 1 अप्रैल की सुबह ही उन्होंने बयान दिया कि वो बिना डील किए भी ईरान के खिलाफ जंग ख़त्म करने को तैयार हैं. लेकिन ये रिपोर्ट बताती है कि UAE अमेरिका से जंग जारी रखने की अपील कर रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, UAE संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) में एक प्रस्ताव पारित करवाना चाहता है. इस प्रस्ताव के ज़रिए वो ईरान पर मिलिट्री एक्शन के लिए मंजूरी चाहता है. इसके लिए वो एक लॉबी तैयार कर रहा है. UAE ने कथित तौर पर अमेरिका, यूरोप और एशिया की सैन्य ताकतों से कहा है कि वो सब एक गठबंधन बनाकर स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को सैन्य दखल के जरिए खुलवाएं, क्योंकि ये तेल मार्ग इस रेगिस्तानी इलाके की लाइफलाइन है. इसके बंद होने से सभी एनर्जी सोर्स पर असर पड़ रहा है. 

UAE के एक अधिकारी का कहना है कि ईरान गल्फ रीजन में अपनी मनमानी चला रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करके ईरान अमेरिका और इजरायल पर दबाव बना रहा है. लेकिन इसकी वजह से खाड़ी देशों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. उन्होंने ये भी बताया कि UAE अपना प्लान ऑफ़ एक्शन तैयार कर रहा है. इसमें तेल मार्ग में बिछे समुद्री माइंस को हटाना और बाकी सुरक्षा सपोर्ट देना शामिल है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'हमने काम कर दिया, डील हो या न हो... ', US ने ईरान जंग से बाहर आने का टाइम बता दिया

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि UAE अब अपना स्टैंड बदल रहा है. इससे पहले UAE और ईरान के सही संबंध रहे हैं. UAE ने जंग से पहले वॉशिंगटन और ईरान के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश भी की थी. लेकिन अब वो ईरान के खिलाफ खड़ा हो गया है. अधिकारियों ने इसे ‘फंडामेंटल शिफ्ट’ बताया है. 

UAE के बदले रुख की एक वजह भी है. बीते दिनों ईरान ने खाड़ी देशों पर हमले तेज़ किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ईरान ने अब तक UAE पर 2500 मिसाइल हमले किए हैं.

Advertisement

वीडियो: स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से फोकस हटाकर ट्रंप जंग रोकने की बात क्यों करने लगे?

Advertisement