The Lallantop

क्रीमिया में रूस का मिलिट्री प्लेन क्रैश हुआ, 29 लोगों की मौत

Russia का An-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश हो गया है. 1960 के दशक के आखिर से ये प्लेन सेवा में है. एयरलाइंस भी माल ढोने के लिए इसका इस्तेमाल करती रही हैं. पिछले एक दशक में यह मॉडल कई जानलेवा क्रैश का शिकार हुआ है.

Advertisement
post-main-image
रूसी सेना An-26 प्लेन का इस्तेमाल ट्रांसपोर्ट के लिए करती है. (X @RT_com)

क्रीमिया में रूस का An-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश हो गया है. इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई. अभी यह साफ नहीं है कि प्लेन में कुल कितने लोग सवार थे. रूसी सेना इस प्लेन का इस्तेमाल सामान और जवानों को ले जाने के लिए करती है. बुधवार, 1 अप्रैल को रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह प्लेन एक चट्टान से टकरा गया था. शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रूसी समाचार एजेंसी TASS ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि 31 मार्च को मॉस्को के समय के अनुसार शाम लगभग 6:00 बजे (भारतीय समय के अनुसार 31 मार्च को रात करीब 8:30 बजे) क्रीमिया के ऊपर एक नियमित उड़ान के दौरान एक An-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन से संपर्क टूट गया.

रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा,

Advertisement

"एक सर्च और रेस्क्यू टीम ने An-26 प्लेन के हादसे की जगह का पता लगा लिया है. मौके से मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेन में सवार 6 क्रू सदस्यों और 23 यात्रियों की मौत हो गई है."

2014 में रूस ने यूक्रेन से क्रीमिया छीन लिया और उसे अपने क्षेत्र में मिला लिया. तब से यह रूस के ही कंट्रोल में है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने ना तो प्लेन में सवार लोगों की कुल संख्या का खुलासा किया और ना ही यह बताया कि क्या कोई जिंदा बचा है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि एयरक्राफ्ट पर किसी चीज का 'असर' नहीं दिखा है. माने, प्लेन पर किसी मिसाइल या ड्रोन के हमले या किसी चिड़िया से टकराने का सबूत नहीं मिला है.

An-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन 1960 के दशक के आखिर से सेवा में है. एयरलाइंस भी माल ढोने के लिए इसका इस्तेमाल करती रही हैं. पिछले एक दशक में यह मॉडल कई जानलेवा क्रैश का शिकार हुआ है.

Advertisement

2022 में यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिज्जिया इलाके में टेक्निकल फ्लाइट के दौरान एक यूक्रेनी An-26 प्लेन क्रैश हो गया था. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. 2020 में उत्तरी-पूर्वी यूक्रेन में ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान एक और प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें सवार 27 लोगों में से एक को छोड़कर बाकी सभी की मौत हो गई थी.

वीडियो: ईरान की धमकी, गूगल, ऐपल, टेस्ला, माइक्रोसॉफ्ट को बनाएगा निशाना

Advertisement