The Lallantop

बेटिकट पिक्चर देखनी थी, दोस्त के पेट में ही घुस गया!

बहुत दिन से कोशिश कर रहे थे, फिर एक दिन सफल भी हो गए. अब लाखों लोग देख रहे यू-ट्यूब पर इनकी कारस्तानी

Advertisement
post-main-image
Source - Youtube
बो और उसका दोस्त मैथ्यू बड़े दिन से मंसूबे गांठ रहे थे. मंसूबा ऐसा कि एक थिएटर में एक ही कपड़े में घुस कर एक के टिकट पर दोनों जन पिच्चर देख आएं. बहुत दिन मेहनत किए, बहुत तीम-तडाम लगाने के बाद सक्सेज भी मिल गई. एक ही कपड़े में घुस कर थिएटर में घुस  गए. फिल्म भी देख आए, मजे की बात ये कि 'शिकोटी' वाला भी नहीं पकड़ पाया. दोनों एक कपड़े में घुसकर ऐसे लग रहे थे मानो कोई मोटा आदमी हो. अब कोई ज्यादा वजन वाले से ये थोड़े न कहेगा कि तुमने अपने पेट में एक और आदमी भर लिया है क्या? वीडियो शूट भी कर लिए थे, यू-ट्यूब पर डाल दिए, अब लाखों लोग देख रहे हैं. https://youtu.be/zZaSnGwD2qM  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement