ट्विटर (Twitter) का मालिक बनते ही एलन मस्क (Elon Musk) ने सबसे पहले पराग अग्रवाल सहित ट्विटर के चार बड़े अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया. इसके बाद ट्विटर पर ब्लू टिक वालों से पैसे वसूलने का ऐलान किया. फिर कंपनी से लगभग 50 फीसदी कर्मचारियों को टाटा बाय बाय कर दिया. अब खबर है कि निकाले गए कुछ कर्मचारियों को ट्विटर ने वापस काम पर बुलाया है.
ट्विटर पर ये बड़ा फैसला लेकर मस्क पीछे पलट गए!
ऐसा क्या हुआ ट्विटर में?


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर से निकाले गए लगभग आधे कर्मचारियों में से दर्जनों ऐसे हैं, जिन तक कंपनी फिर पहुंच बना रही है, और उनसे दोबारा काम पर आने के लिए कहा जा रहा है. रिपोर्ट में ट्विटर के इस कथित फैसले के दो जानकार लोगों के हवाले से बताया गया है कि जिन्हें काम पर लौटने के लिए कहा जा रहा है, उनमें से कुछ को गलती से निकाल दिया गया था. वहीं कुछ कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद कंपनी को एहसास हुआ कि उनका काम और अनुभव ट्विटर के नये मालिक एलन मस्क के विजन को आगे बढ़ाने में मददगार हो सकता है.
हालांकि, इस पूरे मामले पर खबर लिखे जाने तक ट्विटर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
बता दें कि ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी पर एलन मस्क ने सफाई देते हुए कहा था कि इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है.
ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी पर एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि जब कंपनी हर दिन 40 लाख डॉलर यानी लगभग 32 करोड़ 77 लाख से ज्यादा रुपये का नुकसान झेल रही हो तो कोई और विकल्प नहीं है. मस्क ने कंपनी से कर्मचारियों की छुट्टी को छंटनी न लिखकर 'ट्विटर की श्रमशक्ति में कमी' लिखा था. साथ ही ये भी बता दें जब लोगों को नौकरी से हटाया गया था, तो उन्हें एक और बात कही गई थी. खबरें बताती हैं कि लोगों को कहा गया था कि अभी तो घर जाइए, आपको वापिस ऑफिस आना है या नहीं, ये आपको मेल से बता दिया जाएगा.
वीडियो- इंडिया में ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए पैसा कब से देना होगा, मस्क ने बता दिया है!













.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)



