तुर्की-सीरिया भूकंप में 2300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. तुर्की में भूकंप (Turkey Earthquake) के तेज झटकों के कारण 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. भूंकप इतना प्रभावशाली था कि कई इमारतें जमींदोज हो गईं. इस भूकंप के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है.
तुर्की-सीरिया भूकंप में 2300 से ज्यादा मौतें, ये 12 फोटो-वीडियो देखकर समझिए कितनी तबाही हुई
तुर्की भूकंप के फोटो और वीडियो



तुर्की सरकार ने आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी. तुर्की की आपदा और आपात प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 थी. एजेंसी के मुताबिक भूकंप के कारण आठ हजार से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं.

भूकंप का केंद्र गाजियंटेप था, जो सीरियाई सीमा से सिर्फ 90 किलोमीटर दूर है. इस इलाके में कई सीरियाई शरणार्थी रहते हैं, जो सीरिया के गृह युद्ध से प्रभावित होकर विस्थापित हुए.

तुर्की के गृह मंत्री के मुताबिक भूकंप का असर कम से कम 10 बड़े शहरों पर पड़ा है.

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, भूकंप के झटके तुर्की के कई शहरों के अलावा पड़ोसी देशों सीरिया, लेबनान और साइप्रस में भी महसूस किए गए.

सीरिया में भी तबाही मची है. तुर्की के बाद भूकंप का सबसे ज्यादा असर पड़ोसी देश सीरिया में हुआ है. सीरिया में भी 900 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है.

रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की गहराई करीब 18 किलोमीटर थी. 7.8 तीव्रता का पहला तेज झटका स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर महसूस किया गया था.

इसके 10 मिनट बाद 6.7 तीव्रता का एक और भूकंप आया.

दोनों भूकंपों ने तुर्की और सीरिया को कम से कम छह बार जोर-जोर से हिलाया. सबसे बड़ा झटका 40 सेकेंड तक महसूस किया गया. इसी ने सबसे ज्यादा तबाही भी मचाई.
तु्र्की के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 20 आफ्टरशॉक (भूकंप के पहले बड़े झटके के बाद छोटे-छोटे झटके) महसूस किए गए.
भूकंप के बाद इमारतें मलबे में तब्दील दिख रही हैं. कुछ लोग मलबे में दबे लोगों को निकालते नजर आ रहे हैं.
तुर्की को लेकर एक अहम तथ्य ये है कि चार टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर बसा हुआ है.
ऐसे में किसी भी प्लेट में जरा सी हलचल पूरे इलाके को हिला देता है. पिछले 24 वर्षों में आए भूकंपों की वजह से तुर्की में 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
वीडियो: वैज्ञानिकों ने कहां फिर भूकंप का खतरा बताया? कब आएगा, इस पर क्या बोले?




















