The Lallantop

भूकंप के मलबे में दबी थी महिला, वहीं बच्चे को जन्म दिया, गुजर गई

Video देख दिल पसीज जाएगा!

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (फोटो: सोशल मीडिया)

तुर्की-सीरिया (Turkey-Syria) भूकंप की खबरें, फोटो और वीडियो हर तरफ छाए हैं. बेहद मार्मिक. यहां से एक और तस्वीर बुधवार, 8 फरवरी को आई. ऐसी कि दिल पसीज जाए. ये तस्वीर सीरिया (Syria) के एक बच्चे की है. इस बच्चे ने मलबे के नीचे जन्म लिया. सुनने में अटपटा है और समझने में भी अजीब लग रहा है. मगर यही सच है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोमवार 6 फरवरी, को तुर्की-सीरिया में एक के बाद एक आए तीन भूकंपो (Earthquake) की वजह से कई इमारतें ज़मींदोज हो गईं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव का काम लगातार चल रहा है.

मंगलवार को जब सीरिया के शहर एफरीन में मलबे से लोगों को निकाला जा रहा था. तभी मलबे में से एक बच्चे के रोने की आवाज आई. मलबे को हटाकर बच्चे तक पहुंचा गया. बच्चे को निकालकर बाहर लाया गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक शख्श नवजात बच्चे को मलबे से निकालकर ले जाता दिख रहा है. एफरीन में इतनी भीषण परिस्थिति में नवजात का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

Advertisement

सीरियाई मीडिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विनाशकारी भूकंप के बाद एक गर्भवती महिला अपने घर के मलबे में फंस गई थी और वहीं उसे लेबर पेन शुरू हो गया. महिला ने मलबे में ही एक बच्चे को जन्म दिया. मलबे से निकलने के बाद बच्चा स्वस्थ है, एफरीन के अस्पताल में है, लेकिन उसकी मां को नहीं बचाया जा सका.

युद्ध से बचकर एफरीन आए थे

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नवजात बच्चे के माता-पिता सीरिया युद्ध के दौरान अपना घर छोड़कर तुर्की बॉर्डर के करीब स्थित एफरिन आ गए थे. लेकिन, यहां आकर वो खुद को भूकंप से नहीं बचा पाए.

Advertisement

बता दें कि तुर्की-सीरिया में आए भूकंप के चलते अब तक लगभग 8000 लोगों की जान जा चुकी है. भारत समेत कई देशों ने तुर्की मदद भेजी है.

वीडियो: तुर्की में भूकंप आएगा, भविष्यवाणी करने वाले वैज्ञानिक फ्रैंक हूजरबीट्स कौन हैं?

Advertisement