ये तस्वीरें देखिए:


1 जून से ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है. इस फोटो में एक युवक एक जिप्सी के नीचे फंसा दिखाई दे रहा है. जिप्सी पर पत्थरों के कुछ निशान दिखाई दे रहे हैं. लोग कह रह हैं कि एक तरफ तो केंद्र सरकार ने कश्मीर में सीजफायर का ऐलान कर रखा है. वहीं दूसरी तरफ सेना अपनी गाड़ियों से लोगों से ऐसे कुचल कर मार रही है. कुछ लोग इस घटना पर सहानुभूति भी जता रहे हैं.
अब आप कुछ नतीजे पर पहुंचें, इससे पहले ये वीडियो देखिए.
ये तस्वीरें भी इसी घटना की हैं


इस तस्वीर में CRPF की गाड़ी पर लोग हमला करते दिख रहे हैं. (फोटो-ट्विटर)
यह घटना 1 जून को श्रीनगर के नौहट्टा में हुई. यहां की जामिया मस्जिद में नमाज के बाद कुछ उपद्रवी युवक नारे लगाने लगे. नारे लगाते हुए ये उपद्रवी मेन चौराहे की तरफ पहुंचे. वहां से गुजर रही CRPF की जिप्सी पर हमला कर दिया. और उसमें सवार ड्राइवर की लिंचिंग की कोशिश करने लगे. अपनी जीन बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने जिप्सी को दौड़ाया. इस बीच दो लड़के जिप्सी के नीचे आ गए. दोनों के नाम युनूस अहमद और कैसर अहमद थे. इनमें से एक की मौत हो गई है. घटना की जानकारी देते हुए CRPF प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा
"CRPF के वाहन में 28वीं बटालियन के सेकंड इन कमांड एसएस यादव सवार थे. जो इलाके के सुरक्षा इंतजामों को देख रहे थे. तभी उपद्रवी भीड़ ने वाहन को घेरकर हमला कर दिया. कुछ लोगों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश की. ड्राइवर ने जान बचाने के लिए गाड़ी वहां से निकालने की कोशिश की. अगर वो ऐसा नहीं करता तो उन दोनों को मार दिया जाता."
25 जून को भी इस मस्जिद के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई थी. इसके बाद मस्जिद प्रशाशन और पुलिस में सहमति बनी थी कि यहां मस्जिद के लोग ही सुरक्षा का काम देखेंगे. इसलिए पुलिस भी यहां तैनात नहीं थी. केंद्र सरकार ने रमजान के महीने में सीजफायर का ऐलान किया हुआ है. फिर भी प्रदर्शनकारियों द्वारा लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा है. इस घटना पर राजनीति भी शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला ने ट्वीट कर सीएम महबूबा मुफ्ती से सवाल किया है.
"पहले उन्होंने लोगों को जीप के सामने बांध गांव में घुमाया. और अब प्रदर्शनकारियों पर जीप चढ़ा रहे हैं. महबूबा मुफ्ती साहिबा, क्या यही आपका नया काम करने का तरीका है? सीजफायर का मतलब बंदूक नहीं जीप का इस्तेमाल है?"
इस पूरी घटना के दो पहलू हैं. एक पहलू ये है कि CRPF की जीप से कुचलकर एक की मौत हो गई है. दूसरा पहलू ये है कि CRPF का अधिकारी अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था और इसी कवायद में एक शख्स की मौत हो गई. लोग इस घटना को अपनी सियासत के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन वीडियो साफ तौर पर दिखा रहा है कि लोगों ने पत्थरों और डंडों से हमला किया था और उसने सिर्फ अपने बचाव के लिए गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई थी.
ये भी पढ़ेें-
जोशी और मोदी के खिलाफ 26 साल पुरानी ISI की साजिश
J&K में छोटी बच्चियों की सप्लाई का वो सेक्स स्कैंडल, जिसमें BSF का पूर्व डीआईजी दोषी है
सर्जिकल स्ट्राइक पर पूर्व ISI चीफ के बयान से पाकिस्तान में बवाल
पड़ताल: क्या पत्थरबाजी से श्रीनगर में CRPF का ट्रक पलट गया?
वीडियो- कश्मीर में पांच साल गुज़ारने वाले पत्रकार की मुंह ज़ुबानी





















