The Lallantop

मोदी के 3 लाख फॉलोअर कम होने की असली वजह नोट बैन नहीं, कुछ और है

खबर को गलत कैच कर लिया जी आपने.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
27 फ़रवरी 1996. इंडिया वर्सेज़ ऑस्ट्रेलिया. इंडिया को जीतने के लिए 259 रन चाहिए थे. सचिन बैटिंग करने आया. अजय जडेजा के साथ. इंडिया का स्कोर 11 गेंदों में 2 रन. सचिन ज़ीरो. कैस्प्रोविच की गेंद. ओवर की आख़िरी. लम्बी फ़ेंकी हुई. मिडल स्टंप पर. सचिन का बल्ला गेंद पर पड़ा. पड़ा भी नहीं. बस रखा गया. गेंद गोली हो गयी. सीधे बाउंड्री पर रुकी. और उस दिन मालूम चला कि टाइमिंग क्या बला होती है. टाइमिंग ज़रूरी होती है. बेहद ज़रूरी. इतनी ज़रूरी कि आपका सब कुछ उसी बात पर डिपेंड करता है. मसलन फेरों के वक़्त अगर दुल्हन संडास पे बैठी हो तो मुहूर्त निकल सकता है. सब गड़बड़ा सकता है. और अगर सही टाइम पे पहुंच के लाइन में पहले लग जाए तो 500 और 1000 के नोट सबसे पहले बदल सकता है. अब आते हैं मुद्दे पर. मजबूरी है कि भूमिका बांधता हूं. मोदी जी ने 500 और 1000 रुपये के बैन कर दिए. देश में अफरातफरी मच गयी. और सचमुच अफरातफरी ही थी. आदमी 500 और 1000 का नोट लिए टहल रहा था. कोई कह रहा था कि भाई बहुत बढ़िया काम किया. कोई कह रहा था कि घर उजाड़ दिया. किसी की बिटिया का बियाह रुका हुआ था तो किसी के घर कोई बीमार था. लेकिन मोदी कक्का टस से मस न भये. कहिन, "लला, भ्रष्टाचार कौ मारौ गोली अबकी बेर." अब ऐसे में जो कुछ भी सोशल मीडिया पर चल रहा था, वो क्रांतिकारी था. भयानक ऐक्टिविटी. और इसी बीच खबर उड़ी कि मोदी कक्का के 3 लाख फॉलोवर कम होइ गए. हमने कहा आंय? काहे? नोट बंद किये तो आपने फॉलो करना बंद कर दिया? और तभी हर्षा भोगले का ट्वीट आया. हमने उनको स्टार कर रखा है इसलिए उनके ट्वीट पर हमारा फ़ोन बज उठता है. उन्होंने केविन पीटरसन को रिप्लाई किया हुआ था. केविन पीटरसन ने क्या कहा, वही मारक था. उसने कहा कि एक रात में 2 लाख ट्विटर फॉलोवर कम हो गए हैं. इसी पर हर्षा भोगले ने रिप्लाई किया कि उनके साथ भी यही हुआ था. उन्हें लग रहा था कि कहीं वो अकेले तो नहीं हैं. लेकिन अब उन्हें मालूम चला है कि ये सभी के साथ हुआ है. KP लगता है कि ट्विटर ने स्पैम अकाउन्ट्स की मिट्टी पलीद करनी शुरू की है. ऐसे अकाउंट्स जो सालों से बंद पड़े हैं या फिर वो स्पैम रिपोर्ट किये गए हैं, उन्हें बंद कर दिया गया है. हमेशा के लिए. और इसी की वजह से सेलिब्रिटीज़ के अकाउंट्स में फॉलोवर्स में भारी मात्रा में कमी आई है. तो ये सारा मामला बस उसी टाइमिंग का है, जिसका हमने सबसे ऊपर जिक्र किया था. ट्विटर ने ये काम नोट बैन के ठीक बाद कर दिया और भाई लोगों ने खबर चला दी कि नोट बैन होने की वजह से नरेंद्र मोदी के फॉलोवर कम हो गए. इसी कमी के शिकार बने हैं मोदी कक्का. कोई नोट-वोट बंद करने से मामला नहीं बिगड़ा है. सब ठीक है! नोट बंद किए, बहुत बढ़िया डिसीज़न. जय हो!
ये भी पढ़ें:

कार्टून नहीं है ये, नोट पर गांधी जी की तस्वीर यहां से आई थी

नरेंद्र मोदी से पहले इस प्रधानमंत्री ने लिया था ऐसा बोल्ड डिसीजन

हाथ में नए नोट की गड्डी देखते ही उसे BJP नेता की बेटी बता देने की जल्दबाजी क्यों?

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement