The Lallantop

लड़कियों को हेलमेट पहनने की सीख देने वाले वायरल पुलिसवाले के बारे में सब पता चल गया!

नाम, गांव, काम सब कुछ.

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों को पुलिस अलग-अलग तरीकों से समझाती है. किसी को डंडों के तो किसी को हथकंडों से. जनता को ट्रैफिक रूल्स के बारे में समझाने के लिए अपने तरीकों के चलते कई पुलिस वाले वायरल भी होते रहते हैं. हाल ही में हमने आपको एमपी पुलिस के दारोगा भागवत प्रसाद पांडेय का वायरल वीडियो दिखाया था जिसमें वे एक ऑटो में 19 सवारी ले जाने वाले ड्राइवर को प्यार से समझाते हैं. ये वीडियो काफी वायरल (Social Media Viral Video) हुआ था. अगर आपने नहीं देखा तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसमें दो लड़कियां स्कूटी पर बिना हेलमेट के बैठी हैं. एक पुलिस वाले अंकल उनके पास आते हैं और बड़े ही प्यार से उन्हें समझाते हैं. लड़कियां स्कूटी लेकर फास्ट फूड की दुकान पर खड़ी रहती हैं. पुलिस वाले अंकल आकर कहते हैं कि बिटिया हेलमेट क्यों नहीं पहना तूने? लड़की कहती है कि वो सिटी से यहां तक आ रही थी.' इस पर पुलिस वाले अंकल कहते हैं कि यमराज भी यहीं पर नीम पर बैठा होगा. अच्छा थोड़े ना रहेगा. बाल वाल तो बन जाएंगे लेकिन जिंदगी खराब हो जाएगी तो?' पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

आगे पुलिस वाले अंकल कहते हैं कि आजकल लोग कट मारके बाइक चलाते हैं. ऐसे में सेफ रहो और हेलमेट पहनो.' ये वीडियो बंपर वायरल हुआ है. लोगों ने इस पर तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं. किसी ने कहा कि पुलिस वालों को जनता के साथ ऐसा ही बर्ताव करना चाहिए तो किसी ने कहा कि अगर लड़कियों की जगह दो लड़के होते तो यही अंकल पहले चालान काटते और फिर गाड़ी भी पकड़ लेते.' लोगों ने मामले पर अलग-अलग कॉमेंट किए हैं.  

Advertisement

खोजबीन करने पर पता चला कि वीडियो राजस्थान की राजधानी जयपुर का है. वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी का नाम प्रवीण कुमार है. वे जयपुर ट्रैफिक पुलिस में अवेयरनेस इंचार्ज हैं. यूट्यूब पर उनका 'पीकेमस्त' नाम से एक यूट्यूब चैनल है और यहीं पर वे ऐसे लोगों को समझाते हुए वीडियो शेयर करते हैं. कुछ दिन पहले ये लड़कियों वाला शॉर्ट्स शेयर किया था जिसे 2.5 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो के बाद से वे रातों-रात चर्चा में आ गए हैं. लोगों ने तो मामले पर अलग-अलग कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

सोशल लिस्ट: RRR के 'नाटु-नाटु' को मिला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, आलिया भट्ट हुईं ट्रोल

Advertisement
Advertisement