The Lallantop

लाल किले पर प्रदर्शनकारियों ने फहराया अपना झंडा

कई जगहों पर किसानों और पुलिस की झड़प.

Advertisement
post-main-image
प्रदर्शनकारी किसान लाल किले के भीतर घुस गए हैं. उन्होंने लाल किले की प्राचीर से अपना पीले रंग का झंडा लहराया है.
पिछले करीब दो महीने से जारी किसानों का आंदोलन आज 26 जनवरी को हिंसक हो गया. किसान संगठनों को ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने इजाजत दी थी, लेकिन किसान तय वक्त से पहले ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में घुसे और रूट तोड़ कर लालकिले की तरफ बढ़ चले. पुलिस ने जब किसानों को रोकना चाहा तो बवाल हो गया. आखिरकार किसान तमाम बैरिकेड्स को तोड़ते हुए लालकिले पर पहुंच गए और अपना झंडा फहरा दिया. https://twitter.com/ANI/status/1353984535084470272 जिस डायस पर देश के प्रधानमंत्री झंडारोहण करते हैं वहां प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया और अपना झंडा लगा दिया. यानी दो जगहों पर किसान प्रदर्शनकारियों ने अपना झंडा लगाया है. दोनों जगहों पर जहां तिरंगा होना चाहिए था वहां प्रदर्शनकारियों ने अपना झंडा फहरा दिया है. पुलिसकर्मी अब इन झंडों को उतारने की कोशिश में लगे हैं लेकिन उनको किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. https://twitter.com/ANI/status/1353987912967196673 किसानों और पुलिस के बीच झड़प में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. कुछ किसानों को भी चोटें आई हैं. किसानों के पास लाठी, डंडे और पत्थर हैं. पुलिस ने कई जगहों पर किसानों पर लाठीचार्ज किया है. आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. वहीं किसानों ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी की है और ट्रैक्टर से उन्हें पीछे धकेल दिया है. इस वक्त दिल्ली में जो हालात हैं, जैसी तस्वीरें सामने आ रही हैं उन्हें अच्छा नहीं कहा जा सकता है. https://twitter.com/ANI/status/1353979338551508992 आईटीओ के पास किसानों और पुलिस की  भिड़ंत हुई. प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की एक बस को बुरी तरह तोड़ दिया. इस बस को ट्रैक्टर से हटा दिया गया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को संभालना चाहा, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी यहां मौजूद थे कि सारे इंतजाम फेल हो गए. https://twitter.com/ANI/status/1353978802662064128 किसान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की. जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि प्रदर्शन हिंसक हुआ और प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने ट्रैक्टर को पुलिसवालों पर चढ़ाने का प्रयास किया. इस बीच पुलिसवालों ने लाठियों का इस्तेमाल किया. https://twitter.com/ANI/status/1353975938812317698 वहीं दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान एक किसान की मौत की भी खबर है. इसकी डिटेल का इंतजार है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement