दिल्ली (Delhi) से एक शख्स को पटना जाना था, वो प्लेन में बैठा और पहुंच गया उदयपुर (Udaipur). DGCA ने मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं. बाद में शख्स को उदयपुर से पटना भेज दिया गया था. पूरा मामला विस्तार से जानते हैं.
पटना जाने के लिए दिल्ली से ली इंडिगो की फ्लाइट, पहुंच गया उदयपुर
DGCA ने एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफसर हुसैन ने दिल्ली से पटना जाने के लिए इंडिगो से फ्लाइट टिकट बुक कराई. ये सफर 30 जनवरी को मुकम्मल होना था. इंडिगो की तरफ से उन्हें फ्लाइट नंबर 6E-214 की टिकट मिली थी. वो हवाई जहाज में सवार हुए. फिर जब उतरे तो पता चला कि वो उदयपुर में हैं. उदयपुर में इसलिए, क्योंकि वो फ्लाइट नंबर 6E-214 में सवार होने की जगह फ्लाइट नंबर 6E-319 में सवार थे.
अफसर ने इसके बारे एयरपोर्ट में मौजूद अधिकारियों को बताया. जिसके बाद अधिकारियों ने एयरलाइन को इस बारे में बताया गया. फिर एयरलाइन ने अफसर को उसी दिन दिल्ली वापस भेज दिया था. और फिर अगले दिन यानी 31 जनवरी को दिल्ली से पटना.
इस पूरे घटनाक्रम पर एयरलान का बयान भी आया है. इंडिगो ने तीन फरवरी को बयान जारी करते हुए कहा,
'दिल्ली से उदयपुर जाने वाली फ्लाइट नंबर 6E-319 में सवार यात्री के साथ हुई घटना के बारे में हमें कुछ नहीं पता है. हम मामले पर अधिकारियों से बात कर रहे हैं. यात्री को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.'
इधर DGCA के अधिकारी ने मामले पर कहा,
'हमने एयरलाइन से घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट आने के बाद एयरलाइन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. '
अधिकारी ने अपने बयान में इस बात का पता लगाया जा रहा है कि अधिकारी का पास सही से चेक क्यों नहीं किया गया और वो गलत फ्लाइट में कैसे बैठा. नियमों के मुताबिक, बोर्डिंग पास दो जगह चेक किया जाता है. पिछले 20 दिनों में ये इंडिगो एयरलाइन्स में इस तरह का दूसरा मामला है. इससे पहले 13 जनवरी को एक यात्री इंदौर की जगह नागपुर पहुंच गया था.
वीडियो: भयंकर वायरल: इंडिगो पायलट ने कुणाल कामरा के बैन कर उठाए सवाल






















