The Lallantop

तीन बहनों का हुआ था बालविवाह, शराबी पतियों ने इतना पीटा कि बच्चों के साथ सुसाइड कर ली!

जयपुर में एक कुएं में तीन महिलाओं और दो बच्चों के शव मिले हैं. ये तीनों महिलाएं सगी बहने हैं और इनकी शादी एक ही परिवार में हुई थी. बताया जा रहा है कि ये महिलाएं अपने पतियों की मारपीट से तंग आ चुकी थी. और इन्होंने मौत का रास्ता चुन लिया.

Advertisement
post-main-image
तीन सगी बहनों ने पतियों की मार से तंग आकर आत्महत्या की.

शिक्षा, शादी और शराब. राजस्थान में पांच मौतों की कहानी, इन्हीं तीन शब्दों में छिपी है. जयपुर में एक कुएं में तीन महिलाओं और दो बच्चों के शव मिले हैं. ये तीनों महिलाएं सगी बहने हैं और इनकी शादी एक ही परिवार में हुई थी. बताया जा रहा है कि ये महिलाएं अपने पतियों की मारपीट से तंग आ चुकी थी. और इन्होंने मौत का रास्ता चुन लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्या है पूरा मामला?

बात साल 2005 की है. तीन बच्चियां थीं. नाम कालू, ममता और कमलेश थे. बड़ी होकर कुछ बनना चाहती थी. लेकिन घरवालों ने इनकी शादी करा दी. बालविवाह. शादी एक ही परिवार में हुई. जब लड़कियों की उम्र बढ़ी, तो चीज़ें बदलनी शुरू हो गईं. पति शराबी हो गए. घर में मारपीट शुरू हो गई. तीनों बहनों के पति उन्हें मारते पीटते थे. लेकिन अभी भी इन लड़कियों के हौसलों में कोई कमी नहीं थी. तीनों ने घर के काम के साथ पढ़ाई भी जारी रखी.

Advertisement

मेहनत रंग लाई. बीच वाली ममता को पुलिस में नौकरी मिल गई. छोटी कमलेश को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल गया. बड़ी बहन कालू ने भी छोटी बहनों को देख पढ़ाई नहीं छोड़ी. कालू बीए फाइनल में थी. वहीं इनके पतियों को मुश्किल से प्राइमरी तक ही पढ़ाई मिली थी. बावजूद इसके पतियों से ससुराल में इन होनहार महिलाओं को मिलती थी सिर्फ मार. बताया जाता है कि तीनों के पति शराबी थे. शराब पीकर अपनी पत्नियों को पीटते थे. कठिन परिस्थितियों में भी रहकर सफलताओं को छूने वाली इन महिलाओं को पतियों की मार ने तोड़ दिया था. तीनों बहनों ने कथित तौर आत्महत्या कर ली.

इस कहानी का एक और दर्दनाक पहलू है. जिन दो बच्चों के शव मिले हैं, वो कालू के थे. जिनमें एक की उम्र 4 साल थी और एक बच्चा सिर्फ 25 दिन का था. ममता और कमलेश गर्भवती थीं. और खबरों के मुताबिक दोनों की इसी हफ्ते डिलीवरी होनी थी. कालू की उम्र 27 साल थी. ममता की 23 साल और कमलेश की सिर्फ 20 साल.

रिपोर्ट के मुताबिक, 25 मई की दोपहर से ये तीनों महिलाएं और दोनों बच्चे घर से गायब थे. इनके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. गुमशुदगी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन भी किया. पुलिस ने जांच शुरू की, तो कुएं में इनके शव मिले.

Advertisement

पुलिस ने तीनों आरोपी पतियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस केस में एडिशनल एसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि, मामला घरेलू कलह का है. पहले भी इनके घर में मारपीट होती रही है मगर कभी पुलिस तक बात नहीं पहुंची. आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

वीडियो: पत्नी पति को बैटे-बैट मारे तब भी वो डोमेस्टिक वॉयलेंस के दायरे में नहीं आता?

Advertisement