The Lallantop

डियर TOI, जिसे ट्रम्प ने पकड़ा है उसे 'पुसी' कहते हैं, 'वेजाइना' कहते हैं

वही वेजाइना जिसमें जबरन लिंग डालना हमारे यहां आम बात है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
डॉनल्ड ट्रम्प जीते. और जिस तरह उसे टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने ट्वीट कर बताया, देखने लायक है. toi tweet जो शब्द यहां मिसिंग है, वो है 'पुसी'. यानी वेजाइना के लिए इस्तेमाल होने वाला एक हल्का शब्द. जिनको समझ में न आ रहा हो कि ये ट्वीट क्यों क्या गया है, उन्हें बता दें कि डॉनल्ड ट्रम्प ने एक बार कहा था कि उन्होंने तो पब्लिक में औरतों की वेजाइना को पकड़ा है, उनको बिना उनकी मर्जी के चूमा है. ऐसा उन्होंने 2005 में कहा था. जब एक प्रेजीडेंशियल डिबेट में हिलेरी ने ये मुद्दा उठाया तो ट्रम्प ने ऐसा कुछ भी कहने से मना किया था. इस पुरुषवादी समाज में रेप कितना नॉर्मल है, ये तो ट्रम्प के स्टेटमेंट ने ही साबित कर दिया था. लेकिन मीडिया भी, जिसके सो कॉल्ड पत्रकार किसी भी समाज के बुद्धिजीवी माने जाते हैं, जब इस तरह लिखें तो पता चलता है कि दुनिया में कितनी जाहिली भरी है. तो हमने सोचा कि टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बता दें कि चुनाव जीतकर जिस चीज को ट्रम्प ने पकड़ लिया है उसे औरत की वेजाइना कहते हैं. जिसे पकड़ना, और जिसमें जबरन अपना लिंग डाल देना पुरुषों के लिए एक आम बात है.

Advertisement
Advertisement