The Lallantop

'मेहर ने इंडिया आने की हिम्मत की तो हिंदू उसका रेप कर देंगे'

गणेश नाम के इस आदमी की ट्वीट से गरमाई ट्विटर जनता.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया और पाकिस्तान वाले सोशल मीडिया पर ऑरकुट के दिनों से लड़ते आ रहे हैं. आजकल फेसबुक-ट्विटर पर एक-दूसरे को गरिआते हुए दिखते हैं. लेकिन एक क्रिकेट मैच में अपने देश को सपोर्ट करना एक बात है. और पड़ोसी देश के लोगों को धमकियां देना अलग बात है. लिमिट तो तब क्रॉस हुई जब एक गधे ने मशहूर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार को रेप की धमकी दी. ये भाई साहब हैं गणेश अय्यर. नाम भगवान वाला है. करम टुच्चे वाले. ट्वीट तो डिलीट कर दी है. लिखा ये था. "मेहर, कभी इंडिया आने की हिम्मत मत करना. तुम्हारे गंदे स्टेटमेंट के बाद हिंदू तुम्हारा रेप करने के लिए उतावले हो रखे हैं." ट्वीट में राजदीप सरदेसाई और तारिक फतेह को भी टैग किया हुआ था. screenshot ganesh tweet पर मेहर ने भी तय किया कि इनको ट्विटर पे ही निपटाया जाएगा. मुंबई पुलिस को टैग कर के ट्वीट करते हुए शिकायत कर दी. तब तक गणेश ट्वीट डिलीट कर चुका था. लेकिन मेहर ने लगा दिया गणेश की ट्वीट का स्क्रीनशॉट. https://twitter.com/MumbaiPolice/status/688770377837858816 मुंबई पुलिस ने झट से जवाब दिया. और देश की नाक रख ली. वही नाक जो गणेश जैसे लोग कटवा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement