इस लड़की में तनु भी है, दत्तो भी है, रानी भी
ये लड़की कंगना की बहुत सही मिमिक्री करती है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
'तनु वेड्स मनु' का पहला सीन. जब डॉक्टर के सामने बैठ कर कंगना कहती है, 'ये आदमी है या अदरक, कहीं से भी बढ़ रहा है' फिर थोड़ी देर बाद बोलती हैं, 'इस आदमी ने मेरी ज़िन्दगी झंड कर दी है' उसके बाद एंट्री होती है दत्तो की. हरियाणा वाली कंगना. जिसका डीयू में एडमिशन हुआ है, स्पोर्ट्स कोटे से. और फाइनली क्वीन वाली रानी. जिसका तो पूरा लाइफ ही ख़राब हो गया भाई साब. एक लड़की है मोनिका मूर्ति. बढ़िया सिंगर है. कंगना की क्या फाड़ मिमिक्री करती है. कंगना के कुछ फेमस सीन्स को री-एनाक्ट किया है. इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. 3 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोग ये वीडियो देख चुके हैं. आप भी देख लो. https://www.youtube.com/watch?v=_vrlVrj3bfg
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















