दिल्ली में चोरी हुई वो भी सिर्फ 487 की. हैरान मत होइये, ऐसा सच में हुआ है, वो भी एक पोस्ट ऑफिस में. एक चोर ने पूर्वी दिल्ली मानसरोवर स्थित एक पोस्ट ऑफिस में घुसने की कोशिश की. इसके लिए उसने पोस्ट ऑफिस की दीवार में सेंध लगाई. अंदर घुसा और फिर लॉक तोड़ा. और वहां जितना भी कैश मिला, वो लेकर फरार हो गया.
पोस्ट ऑफिस में जितने की चोरी हुई उतने में तो चोर की गाड़ी का किराया भी न निकला होगा
खाया पिया कुछ नहीं, गिलास तोड़ा 12 आना.


पुलिस के मुताबिक, दीवार में सेंध केवल दो फीट चौड़ी और एक फुट लंबी है, जिससे ये संदेह है कि चोर दुबला-पतला और नाबालिग था, जिसने पोस्ट ऑफिस में घुसकर चोरी की है. हालांकि अभी आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है.
चोरी के बारे में पता कैसे चला?
सब पोस्ट मास्टर कुलदीप सिंह वर्मा ने जब पोस्ट ऑफिस खोला, तो उन्हें दीवार में सेंध दिखी. वो तुरंत वहां पहुंचे जहां कैश रखा था. देखा कि तिजोरी भी खुली हुई थी. उसमें से 487 रुपये गायब थे.
पुलिस का कहना है कि चोर को शायद पोस्ट ऑफिस के बारे में हर चीज पता थी. इसी वजह से वो आसानी से चोरी को अंजाम दे पाया. पुलिस का कहना है कि वो जांच कर रही है कि इस घटना में चोर एक था या कई थे.
पोस्ट ऑफिस में चोरी के लिए दीवार में छेंद किया और फिर तिजोरी साफ कर दी. (फोटो- हिंदुस्तान टाइम्स)पुलिस के मुताबिक, जब वो स्पॉट पर पहुंचे, तो उन्होंने 5 हजार रुपये के सिक्के देखे, जो एक बैग में रखे हुए थे. जिसे चोर ने छुआ तक नहीं. पुलिस का अनुमान है कि शायद चोर उस बैग को देख नहीं पाया. मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि बाकी के पोस्ट ऑफिस में बड़े पैमाने पर कैश का लेने-देन होता है, पर इस पोस्ट ऑफिस में ऐसा नहीं होता है, और ये बात शायद चोर को नहीं पता थी. इस पोस्ट ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा नहीं है.
वीडियो देखें : CAA, आर्टिकल 370, अयोध्या और लोकसभा चुनाव: नरेंद्र मोदी और अमित शाह की 2019 की उपलब्धियां

















