देखो मैंने लाल कपड़े पहने हैं. अब मैं कभी काले कपड़े नहीं पहनूंगी. वादा करती हूं अब मैं हमेशा लाल कपड़े ही पहनूंगी.ये बोलते हुए उसका चेहरा ख़ुशी और सुकून से खुद लाल हो जाता है. आदमी खुश हैं कि अब वो जब चाहे सिगरेट पी सकते हैं. स्मोकिंग करने की वजह से कोई उनको अब गोली नहीं मार देगा. हमारे आपके लिए ये बहुत मामूली बातें है. अपनी पसंद के कपड़े पहनना. या अपनी मर्ज़ी से अपने बाल, दाढ़ी या मूंछें रखना. लेकिन इस वीडियो में इन लोगों की ख़ुशी देखिए. इस ख़ुशी को देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ISIS के राज में कितनी तकलीफें सही होंगी इन्होंने. [facebook_embedded_post href="<iframe src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fajplusenglish%2Fvideos%2F742598032548373%2F&show_text=0&width=560" width="560" height="315" style="border:none;overflow:hidden" scrolling="no" frameborder="0" allowFullScreen="true"></iframe>"]
ISIS की ऐसी की तैसी, अब मैं हमेशा लाल कपड़े पहनूंगी
सीरिया का अबु क़ल्काल गांव ISIS से आजाद हुआ. वहां के लोग सड़कों पर खुशियां मन रहे हैं
Advertisement

Credit: youtube
ISIS ने सीरिया के के लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है. आए दिन मासूम लोगों को सरेआम मार दिया जाता है. ISIS ने लोगों की स्मोकिंग पर बैन लगा दिया है. आदमियों को मूंछे कटवाने को कहते हैं. और कहते हैं दाढ़ी बढ़ाओ. ऐसा ना करने पर कभी उठा कर ले जाते हैं. मारते-पीटते हैं. कभी तो सीधे गोली मार देते हैं. औरतों को काले रंग के अलावा किसी भी और रंग के कपड़े पहनने की मनाही है. काले कपड़े भी सिर से लेकर पैर तक शरीर ढंकने वाले होने चाहिए. वरना उनको भी गोली मार दी जाती है. कुछ दिनों पहले सीरिया का एक शहर अबु क़ल्काल ISIS से आजाद हुआ. आज़ादी मिली तो ऐसा लगा जैसे सांस लेने का हक मिल गया हो. लोग सड़कों पर इकट्ठे हो रहे है. बच्चे बेफिक्र नाच रहे हैं. खेल रहे हैं. औरतें बिना किसी डर के अपनी पसंद के कपड़े पहन रही हैं. इस वीडियो में एक औरत कह रही है,
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement















.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)


