The Lallantop

सैफ अली खान की फिल्म 'कालाकांडी' की असल कहानी ये है!

छह क्विक बातों में जानें फिल्म के बारे में सबकुछ. नाम जितनी ही टेढ़ी है ये नई फिल्म.

Advertisement
post-main-image
फिल्म कालाकांडी में सैफ का पहला लुक.
#1. ये फिल्म छह लोगों के बारे में है जो समाज के तीन अलग वर्गों से ताल्लुक रखते हैं. मुंबई में बरसात की एक रात में इनकी स्टोरीज़ किसी तरह से टकरा जाती है और रात में न जाने क्या-क्या घटता है.
#2. कहानी में सैफ अली ख़ान एक बैंकर राइलीन का कैरेक्टर निभा रहे हैं. बताया जाता है कि उसने जिंदगी में हर काम अनुशासन और संयम से किया है. कभी जिंदगी में सिगरेट तक नहीं पी, कभी लाल बत्ती तक क्रॉस नहीं की. लेकिन जब उसे पता चलता है कि उसे कैंसर है तो वो चकरा जाता है. पैरों तले ज़मीन सरक जाती है. फिर वो अपनी बची जिंदगी को पूरी तरह बदलने का फैसला लेता है. वो ऐसे-ऐसे लोगों से मिलता है और ऐसे काम करता है जो सपने में भी कभी नहीं सोचे थे.
फिल्म में सैफ अपने किरदार में.
फिल्म में सैफ अपने किरदार में.

इन्हीं लोगों में कुछ अंडरवर्ल्ड के गैंगस्टर भी होते हैं. ये भूमिकाएं दीपक डोबरियाल, विजय राज और नील भूपलम की मानी जा रही हैं. राइलीन के छोटे भाई के रोल में हैं अक्षय ओबेरॉय जो अमायरा दस्तूर से प्यार करता है. कहानी में कुणाल रॉय कपूर, शेनाज ट्रेज़री और सोभिता धूलिपाला के पात्र भी आते हैं.
#3. इस फिल्म के डायरेक्टर हैं अक्षत वर्मा जिनकी डायरेक्टर के तौर पर ये पहली फिल्म है. इससे पहले उन्होंने आमिर खान के बैनर की 'डेल्ही बैली' (2011) लिखी थी जिसके कंटेंट पर आलोचकों को आपत्ति हुई थी लेकिन युवाओं को पसंद आई थी. उस फिल्म में इमरान खान, कुणाल रॉय कपूर और वीर दास तीन दोस्तों के रोल में थे जो गैंगस्टर लोगों के बीच मुसीबत में पड़ जाते हैं. उस फिल्म से कुणाल, विजय राज और शेनाज ट्रेजरी को अक्षत ने 'कालाकांडी' में भी रिपीट किया है.
#4. अक्षत ने सैफ को लीड रोल में सोचकर ही 'कालाकांडी' लिखी थी. ये डार्क कॉमेडी 'डेल्ही बैली' जैसी ही धमा-चौकड़ी से भरी हुई है लेकिन मेकर्स का कहना है कि ये वाली ज्यादा डार्क है. इसमें जिंदगी, मौत, लव, दनदनाती बंदूकें और कर्म सब मानसून की रात में साथ भीगते हैं.
अक्षत वर्मा.
अक्षत वर्मा.

#5. यू.के. और भारत में स्थित सिनेस्तान फिल्म कंपनी ने भी इस फिल्म में पैसा लगाया है. इससे पहले उसने 2016 में राकेश मेहरा की 'मिर्जया' प्रोड्यूस की थी.
#6. 'कालाकांडी' की रिलीज डेट पिछले महीने घोषित कर दी गई थी. फिल्म 8 सितंबर को सिनेमाघरों में लग रही है. इसका पहला लुक और पहला टीज़र हाल ही में आया है. ट्रेलर जल्द ही आना है.

और पढ़ें : अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' की 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए!
भारतीय सेना की अनूठी कहानियों पर एक-दो नहीं, 8 फिल्में बन रही हैं!
राज कुमार के 42 डायलॉगः जिन्हें सुनकर विरोधी बेइज्ज़ती से मर जाते थे!
'बादशाहो' की असल कहानीः ख़जाने के लिए इंदिरा गांधी ने गायत्री देवी का किला खुदवा दिया था!
इंडिया में राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' का ट्रेलर नहीं आया है पर यहां देखिए
भंसाली ने 'पद्मावती' में कुछ ऐसा किया है कि राजपूत उन्हें गले लगा लेंगे

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement