The Lallantop

तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, तब से करता रहा रेप, अब तंग आकर पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता की दोस्ती अक्टूबर 2021 में Instagram के जरिए हुई थी. तब से जून 2024 के बीच उसने कथित तौर पर विक्टिम का रेप किया और उसकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं.

Advertisement
post-main-image
अक्टूबर 2021 से जून 2024 के दौरान कई आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर - PTI)

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे ज़िले में पुलिस ने एक 24 साल के व्यक्ति पर FIR दर्ज किया है. व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपने पड़ोस की 17 साल की लड़की का रेप किया है (FIR against man for allegedly raping a girl residing in his neighbourhood). आरोपी और विक्टिम, दोनों की दोस्ती 2021 में इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों बदलापुर इलाक़े में एक ही बिल्डिंग में रहते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

FIR 30 जून की रात को दर्ज की गई है. आरोपी ने अक्टूबर 2021 से जून 2024 के बीच कथित तौर पर उसका रेप किया और उसकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें लीं. बदलापुर पुलिस थाने के अफ़सर ने 1 जुलाई को इसके बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी और कई मौक़ों पर उसके साथ रेप किया. इससे तंग आकर विक्टिम ने ये बात अपने घरवालों को बताई.

विक्टिम को उसके घरवाले पुलिस के पास लेकर गए. वहां आरोपी के ख़िलाफ़ लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत के आधार पर आरोपी के ख़िलाफ़ IPC और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - कोलकाता की विश्वभारती यूनिवर्सिटी के गेस्ट प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, 3 छात्राओं ने कराई FIR

समलैंगिक शादी करना चाहती हैं लड़कियां

इंस्टाग्राम में दोस्ती का ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सामने आया था. यहां उन्नाव और बिहार की रहने वाली लड़कियों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई. दोस्ती ऐसी बढ़ी कि दोनों के बीच कॉल के जरिए बात होने लगी. बाद में दोनों को प्यार हो गया. प्यार भी ऐसा कि उन्नाव की रहने वाली लड़की इसी साल 12 जनवरी को घर से भागकर बिहार जा पहुंची. इसके बाद दोनों एक ही घर में साथ रहने लगीं. लेकिन बाद में पिता को पता चला कि उनकी बेटी बिहार के दरभंगा के थाना पतौर स्थित एक गांव में है. पिता की ख़बर पर उन्नाव पुलिस बिहार पहुंची और लड़की को वापस ले आई. लेकिन बिहार की लड़की भी पीछे-पीछे उन्नाव कोतवाली पहुंच गई. अब दोनों लड़कियां समलैंगिक शादी पर अड़ी हुई हैं. दोनों की उम्र 18 साल से कम है. भारत का समलैंगिक शादी को लेकर कानून और दोनों की उम्र इसके आड़े आ रहा है.

वीडियो: नोएडा पुलिस की कस्टडी में रेप के आरोपी की 'सुसाइड' से मौत, पूरी चौकी सस्पेंड

Advertisement

Advertisement