The Lallantop

कश्मीर में 'भटके नौजवानों' की अगुवाई लश्कर कमांडर कर रहा था!

हाफिज सईद ने कहा, कश्मीरी हिंसा की अगुवाई आतंकी अमीर कर रहा था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर के 'भटके हुए नौजवानों' ने जो आग लगा रखी थी. 40 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. 'बुद्धिजीवियों' का कहना था कि ये सिर्फ कश्मीरियों का गुस्सा है. पर यू नो समथिंग, ये सब रबिश बात है. हाफिज सईद ने बुधवार को कहा,

'क्या आपने कश्मीर की गलियों में उतरे लाखों कश्मीरियों के जुलूस की तस्वीरें देखी थीं. क्या आपने वो आदमी देखा था, जिसे भीड़ ने अपने कंधे पर उठा रखा था. क्या आप उस आदमी को जानते हो, जो उस भीड़ की अगुवाई कर रहा था. वो लश्कर-ए-तैयबा का अमीर था.'

ये बात सुनते ही 'बुद्धिजीवियों' के कश्मीरियों का गुस्सा वाले दावे की फुस्सी निकल गई. हाफिज ने कहा कि कश्मीर में हुई हिंसा की अगुवाई लश्कर-कमांडर कर रहा था. हाफिज सईद ने मुंबई हमलों के बाद लश्कर-ए-तैयबा का नाम लेना बंद कर दिया था. चूंकि ये बैन है. हाफिज सईद अपने कामों के लिए खुले तौर पर जमात-उद-दावा का नाम लिया करता था. लेकिन इस बार कश्मीरी हिंसा की अपनी 'अचीवमेंट' पर मुंह से भक्क से बोल दिया. अच्छा, बुरहान की मौत को भुनाने में पाकिस्तान भी कम नहीं है. कश्मीर में हुई हिंसा को ह्यूमन राइट्स से जोड़ रहा है. यूएन तक बात पहुंचा रहे हैं. नवाज शरीफ बुरहान को शहीद बताने के साथ काला दिवस मना रहे हैं. लेकिन अब जब हाफिज सईद ने ये कह ही दिया है कि उस हिंसा जिसे पाकिस्तान ह्यूमन राइट्स का उल्लंघन बता रहा है, उसकी अगुवाई लश्कर कमांडर कर रहा था. तो टीवी चैनलों की भाषा में कहें तो पाक का नापाक चेहरा फिर बेनकाब. हाफिज सईद ने कबूलनामा फैसलाबाद में अपने मुंह से गिराया. हाफिज सईद ने कहा, 'फैसलाबाद से तमाम लोग कश्मीर गए. कई ने बलिदान दिए.' सईद कश्मीर में कुछ डॉक्टर भेजना चाह रहा था. कथित इलाज के लिए. पर इंडिया ने वीजा नहीं दिया. हाफिज सईद इस बात पर भी बुधवार को बिल्लाया नजर आया. hafiz saeed-1
  ये भी पढ़ें... नवाज शरीफ कश्मीर पर नसीहत दे रहे हैं, विडंबना ने सल्फास खा ली है 'प्यारे बुद्धिजीवियों, बुरहान वानी कश्मीर वाणी नहीं है' 'उस पार कब्र में लेटे एधी साहेब आतंकी बुरहान के जनाजे को देख उदास हुए होंगे'

हिंदुओं के ऋषि, मुस्लिमों के पीर, आतंकियों ने मजार में आग लगा दी, जल गया कश्मीर

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement