हिंदू लड़कों (Hindu Boys) को पॉर्न दिखाकर उनकी सेक्शुअल पावर को कम करने का दावा करने वाले 'Sardana Tutorials' के ललित सरदाना (Lalit Sardana) ने इसे लेकर माफी मांगी है. हालांकि इसके साथ ही सरदाना ने ये भी कहा कि उसे ये बातें किसी 'वरिष्ठ पत्रकार' ने बताई थीं और इसमें से सिर्फ 20 फीसदी बातें ही ऐसी हैं, जो उसने 'भावनाओं में उत्तेजित होकर' अपनी ओर से कही थीं.
'पॉर्न जिहाद' बयान के लिए सरदाना ने मांगी माफी, अब लड़कियों से कम कपड़े ना पहनने की बात कही!
सरदाना ने कहा था कि मुस्लिम लड़के हिंदुओं को पॉर्न दिखाकर उनकी सेक्स पावर कम कर रहे हैं.


सरदाना ने अपने इसी माफी वाले वीडियो में ये भी कहा कि लड़कियों को छोटे कपड़े या ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए, जिससे उनका शरीर दिखाई दे रहा हो. उसने कहा,
‘मैंने भावनाओं में बहकर कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर लिया था, जो कई लोगों को तीखे लगे हैं. इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं. वो बात आधे में काट दी गई है. लेकिन मैंने आगे बताया है कि वे लड़के कहां के हैं. ये लोग केरल के हैं, पाकिस्तान के हैं, इनकी विशेष वेबसाइट है, जहां से वे ऐसे कंटेंट प्रसारित करते हैं. जहां मुझे पाकिस्तान शब्द पर जोर देना था, वहां मैंने मुसलमान बोल दिया. इसके लिए मैं हृदय से क्षमाप्रार्थी हूं.'
सरदाना ने आगे कहा,
‘मैंने अपनी बातों का आधार बताते हुए कहा था कि मैं ये सब अपने मन से नहीं बोल रहा हूं. ये मुझे एक बहुत सीनियर स्तर के जर्नलिस्ट ने बताई हैं. चूंकि वे सीनियर लेवल के पत्रकार हैं, तो जरूर उनके पास कोई प्रमाण होगा, साक्ष्य होगा, वे ये सब बातें ऐसे ही तो नहीं कर रहे थे.’
हालांकि, सरदाना ने उस पत्रकार का नाम नहीं बताया, जिनका उसने जिक्र किया. ललित सरदाना ने कहा कि उसने अपने इस वीडियो में लड़कियों के कपड़ों पर बात की थी, लव जिहाद पर बात की थी, लेकिन कुछ ही हिस्सा दिखाया गया, इसलिए विवाद हो रहा है. आगे कहा,
‘ये सब ऐसे दिखाया जा रहा है जैसे कि ये सारी बातें मेरी कही हुई हैं. उसमें से करीब 20 फीसदी ऐसी चीजें हो सकती हैं जो कि मैंने भावनाओं में बहकर बोल दी होंगी, लेकिन 80 फीसदी बातें मुझे भी कहीं न कहीं से पता चली थीं. लोग मुझे मुस्लिमों के खिलाफ बता रहे हैं, सांप्रदायिक कह रहे हैं. मैं अपने को धर्मनिरपेक्ष बताने के लिए तिलक मिटा दूं, वो भी तो सही नहीं है न. मैं पिछले 25 सालों से पढ़ा रहा हूं. फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ सब पढ़ाता हूं. कुछ को फ्री और कम पैसे में पढ़ाया है, जिसमें मुस्लिम और अन्य धर्म के लोग भी शामिल हैं.'
सरदाना ने अपनी सफाई वाले वीडियो में कहा कि वो साइंस पढ़ाने के अलावा मोटिवेशन को लेकर भी लेक्चर देता है और इसमें वो लड़कियों को कम कपड़े ना पहनने की सलाह देता है. आलम ये है कि उसने अपने संस्थान में लड़कियों के लिए लैगिंग अनिवार्य कर रखा है. सरदाना ने कहा,
‘इसके साथ हर लड़कियों के लिए ये अनिवार्य कर रखा है कि स्कर्ट के नीचे लैगिंग पहनना ही है. हम उसी विचारधारा के हैं, जिसमें सब चीजें कवर्ड रहे प्रॉपर तरीके से. सेफ रहे. हम नहीं जानते कि किसके मन में क्या है, किसके दिमाग में क्या है.’
इसके साथ ही सरदाना ने दलील दी कि उसके साथ और आस-पास कई सारे मुस्लिम काम करते हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है.
सरदाना ने क्या कहा था?मालूम हो कि सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल है, जिसमें ललित सरदाना नाम के आदमी को साफ तौर से यह कहते सुना जा सकता है कि कैसे मुस्लिम समाज के लोग हिंदू लड़कों के खिलाफ 'पॉर्न जिहाद' चलाकर उनकी सेक्शुअल पावर को कम कर रहे हैं.
इससे लेकर कई लोगों ने गहरी नाराजगी जाहिर की और सवाल उठाया कि खुद को टीचर बताने वाला यह शख्स कैसे मुस्लिम विरोधी बातें कर सकता है. लोगों ने सरदाना के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की थी. उसने कहा था,
कौन है ललित सरदाना?‘तुम्हारी जानकारी के लिए बता दूं कि ये हिंदुओं के लड़कों के साथ हो रहा है. उनकी सेक्शुअल पावर कम करने का भी जिहाद चल रहा है. जो अभी नहीं मालूम. अंदर ही अंदर हमारी जो फ्रेटरनिटी है. हमारे धर्म के जो लड़के हैं, उनको कैसे खाया जा रहा है अभी ये जानकारी नहीं है. आप देखना, ये नोट कर लो, ये मेरा वीडियो संभाल के रखना. आपको दिखेगा आज से दो साल बाद, तीन साल बाद, पांच साल बाद, दस साल बाद, कि हमारे लड़कों की जो फिजिकल स्ट्रेन्थ है, उनकी जो सेक्शुअल पावर है, उसको डिमिनिश किया जा रहा है, उसको कम किया जा रहा है. और कराने वाले कौन हैं, यही (मतलब मुस्लिम).’
ललित सरदाना 'Sardana Tutorials' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता है. यहां वह IIT-JEE, NEET, CBSE की परीक्षाओं की तैयारी करवाने का दावा करता है. यूट्य़ूब के अलावा Sardana Tutorials के फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया अकाउंट भी हैं. लेकिन फिलहाल सक्रिय नहीं दिखते. दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सरदाना की फॉलोइंग बहुत मामूली है. यूट्यूब पर जरूर एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.
इस विवाद के बाद सरदाना ने अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है और दावा किया कि यह असली वीडियो है जिसमें वह 'Uses of Mirros' पढ़ाता हुआ दिख रहा है.
वीडियो: भारतीय लोग क्यों देखते हैं इतने पॉर्न वीडियो?



















