The Lallantop

तांत्रिक ने इलाज के नाम पर युवती के सिर में सुइयां घुसा दीं, सीटी स्कैन देखकर डॉक्टर हिल गए

पीड़ित युवती 19 साल की है. पिछले चार सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्यों से जूझ रही है. उसने कई मेडिकल ट्रीटमेंट लिए लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं था. इसी के चलते युवती अपने माता-पिता के साथ खुद को ठीक करने के लिए तांत्रिक के पास गई थी.

Advertisement
post-main-image
तांत्रिक पर आरोप है कि उसने एक युवती का इलाज करने के बहाने उसके सिर में कई सुइयां चुभोई हैं. (फ़ोटो/इंडिया टुडे)

ओडिशा के बलांगीर ज़िले में एक तांत्रिक को गिरफ़्तार किया गया है. तांत्रिक पर आरोप है कि उसने एक युवती का इलाज करने के बहाने उसके सिर में कई सुइयां घुसाई गई हैं. मामला सामने आने के बाद महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया. वहां सीटी स्कैन में पता चला कि युवती के सिर के अंदर और भी सुइयां हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अजय कुमार नाथ के इनपुट्स के मुताबिक़ युवती 19 साल की है. सिंधकेला इलाके के गांव की रहने वाली है. पिछले चार सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्यों से जूझ रही है. बताया गया कि उसने कई मेडिकल ट्रीटमेंट लिए लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं था. इसी के चलते युवती अपने माता-पिता के साथ खुद को ठीक करने के लिए तांत्रिक के पास गई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक़ परिवार जमुतझूला के संतोष राणा नाम के तांत्रिक के पास गए. वहां तांत्रिक युवती को एक कमरे के अंदर ले गया और करीब एक घंटे के बाद उसे बाहर लेकर आया. बाद में युवती के माता-पिता ने देखा कि वो तकलीफ़ में है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर का कलेश खत्म कराने तांत्रिक के पास गया, उसने घर ही अपने नाम करा लिया, फिर...

परिजनों ने इंडिया टुडे को बताया कि लगातार उनकी बेटी का दर्द बढ़ता ही जा रहा था, जिससे पता चला कि उसके सिर के अंदर सुइयां लगाई गई हैं. उन्होंने धीरे-धीरे अपने हाथों से बेटी के सिर से आठ सुइयां निकाली. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका सीटी स्कैन किया गया.

जानकारी के मुताबिक़ सीटी स्कैन में पता चला कि युवती के सिर के अंदर दस सुइयां और घुसाई गई हैं. युवती के पिता ने पुलिस में तांत्रिक के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करवाई और बताया कि तांत्रिक जब उनकी बेटी के सिर में सुई घुसा रहा था, तब वो बेहोश हो गई. जिसके कारण उसे इतनी सारी सुइयों के बारे में नहीं पता चला. 

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद तांत्रिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.

वीडियो: तारीख़: कैसे तांत्रिक के चक्कर में खत्म हुआ 300 साल पुराना साम्राज्य?

Advertisement