श्वेता ने इस काम के लिए एक स्पेशल फंड सेटअप किया. इसकी जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा,
भाई के 35वे जन्मदिन पर ये अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि हमने उसके सपने को पूरा करने के लिए एक कदम उठाया है. UC Berkeley में $35,000 के साथ 'दी सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड' सेटअप किया गया है. कोई भी जो UC Berkeley से ऐस्ट्रोफिज़िक्स पढ़ना चाहता है, वो इस फंड के लिए अप्लाई कर सकता है. उन फरिश्तों का शुक्रिया जिनकी वजह से ये मुमकिन हो सका. हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे भाई. उम्मीद करती हूं कि तुम जहां भी हो, खुश रहो.
UC Berkeley अमेरिका की नामी यूनिवर्सिटीज़ में से एक है. श्वेता ने सुशांत की पुरानी पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. जहां सुशांत ने कहा था कि वो इंडिया और दूसरी जगह के बच्चों को फ्री और रेलेवेंट एजुकेशन देना चाहते हैं. इसी को लेकर अपने फैंस से सुझाव भी मांगे थे. आगे लिखा था कि यही वो समय है जब हम अपने यूथ को काबिल बनाएं.

सुशांत का पोस्ट जहां उन्होंने बच्चों को फ्री एजुकेशन देने की बात कही थी. फोटो - इंस्टाग्राम
सुशांत सिर्फ मेनस्ट्रीम बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले एक बड़े एक्टर ही नहीं थे. वो अपने आप को हमेशा एक साइंस के स्टूडेंट की तरह भी देखते थे. नैशनल फिज़िक्स ऑलम्पियाड के विनर भी थे. एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिज़िक्स जैसे सब्जेक्टस के बारे में पढ़ना भी उन्हें बहुत पसंद था.
बता दें कि सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे. CBI उनकी डेथ के कारणों की जांच कर रही हैं.





















