The Lallantop

सनी लियोनी ने साफ़ कर दिया, जेएनयू मामले को लेकर वो क्या सोचती हैं

बॉलीवुड इस वक़्त दो खेमों में बंटा दिख रहा है.

Advertisement
post-main-image
सनी लियोनी ने कहा मैं शांति का समर्थन करती हूं और मैं किसी भी हालात में हिंसा का समर्थन नहीं करती.

जेएनयू हिंसा के विरोध में बॉलीवुड के लोग सामने आ रहे हैं. एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की. यहां उन्होंने सीएए प्रोटेस्ट पर बात कमेंट करने से तो मना कर दिया. लेकिन भी यूनिवर्सिटी कैंपस में हुए हमले को गलत बताया है. सनी ने कहा-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैं अपनी राय उस चीज को लेकर नहीं देना चाहती हूं, जिसे लेकर लोग लड़ रहे हैं. मुझे लगता है कि कई ऐसी चीजें हैं. जो हम कर सकते हैं, अगर हम अपना ईगो कम कर लें, अगर हम एक दूसरे से बात करें और हिंसा का सहारा ना लें. क्योंकि हिंसा एक ऐसी चीज है, जिसे हमारे बच्चे देख और सीख रहे हैं. हिंसा का असर सिर्फ एक इंसान पर नहीं पड़ता है. बल्कि ये पूरे परिवार पर असर डालता है. क्योंकि ये भावनात्मक तौर पर आपको दुखी करता है. मैं शांति का समर्थन करती हूं और मैं किसी भी हालात में हिंसा का समर्थन नहीं करती. मैं उम्मीद करती हूं कि हिंसा के बगैर कोई उपाय निकलेगा.

Sunny2020
एएनआई से बात करते हुए सनी लियोनी.

सनी लियोनी इस मसले पर क्या महसूस करती हैं, उन्होंने ये बता दिया है. इंटरव्यू में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के अग्निकांड पर भी बात की. उन्होंने कहा कि हमने हर तरफ तबाही का रास्ता चुन लिया है.


मुझे लगता है हम दुनिया की हर खूबसूरत चीज को बर्बाद करने पर तुले हैं. मैं उम्मीद करती हूं कि हमारे पास अपने घर और शहर को साफ करने की क्षमताएं हैं, जो भविष्य में भी बनी रहेंगी. मुझे लगता है कि लोगों को अपने बीच-पार्क साफ रखने चाहिए. बच्चों को एजुकेशन देनी चाहिए कि अगर कचरा कूड़ादान में ना डालो तो पर्यावरण पर इसका क्या असर पड़ता है. हमें नेचर का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उसने हमें वो चीजें दीं हैं, जिनमें इस ग्रह पर जीवन संभव हो सका है.

सनी के अलावा सुनील शेट्टी, अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे सेलेब्रिटी भी जेएनयू हिंसा के विरोध प्रोटेस्ट में खड़े हुए हैं. वहीं रणवीर शौरी, जूही चावला और अनिल शर्मा जैसे लोग दूसरे खेमे में नजर आ रहे हैं.

Advertisement


Video : जेएनयू हिंसा पर सुनील शेट्टी ने कहा, पॉलिटिक्स का पता नहीं, लेकिन कोई ऐसे स्टूडेंट्स को पीट नहीं सकता

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement