The Lallantop

सुल्तानपुर: एनकाउंटर में लूटकांड के एक और आरोपी को लगी गोली, पुलिस ने क्या सफाई दी?

Sultanpur Encounter: जयपुरसिंह के एक गांव के पास 19 सितंबर को पुलिस एनकाउंटर में अजय यादव घायल हो गया. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी की पहचान अजय यादव के तौर पर हुई (फोटो- X)

उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर जूलरी शॉप लूटकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है (Sultanpur Loot Encounter). खबर है कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट में शामिल एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई है. आरोपी की पहचान अजय यादव के तौर पर हुई है. बाकी आरोपियों की तरह उस पर भी एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था. इससे पहले लूटकांड में शामिल आरोपी मंगेश यादव की एनकाउंटर में मौत को लेकर खूब बवाल हुआ था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुरसिंह के एक गांव के पास 19 सितंबर को पुलिस एनकाउंटर में अजय यादव घायल हो गया. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले पर पुलिस ने जानकारी दी,

सुबह STF और पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध बैग लेकर जा रहे हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी. अभियुक्त का नाम अजय यादव उर्फ डीएम है. वो लूटकांड मामले में वॉन्टेड चल रहा था. उसके पास से चार किलो चांदी और तमंचा बरामद किया गया है.

Advertisement

आगे बताया,

मामले में नौ लोगों की लिस्टिंग की गई है. चार आरोपी फरार हैं. उनके लिए टीमें लगी हुई हैं. लूटा गया जेवर भी बरामद कर लिया गया है. बाकी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डकैती का क्या मामला है?

ऐसे आरोप लगे कि डकैतों के एक समूह ने करीब एक महीने तक सुल्तानपुर में एक जूलरी शॉप की रेकी की. 28 अगस्त को 5 डकैतों के एक दूसरे समूह ने दुकान को लूट लिया. एक तीसरा समूह भी था जो दुकान के बाहर पहरेदारी कर रहा था. ताकि जरूरत पड़ने पर मदद पहुंचा सके. UP पुलिस के अनुसार, इस डकैती में 14 लोग शामिल थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें- मंगेश यादव एनकाउंटर पर आया योगी आदित्यनाथ का बयान, जाति वाले आरोपों पर भी जवाब दिया है!

एक हफ्ते बाद आरोपी मंगेश यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. सुल्तानपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर मिसिरपुर पुरैना गांव में 28 साल के मंगेश को UP स्पेशल टास्क फोर्स ने एनकाउंटर में मार गिराया. पुलिस ने दावा किया कि मंगेश पांच नकाबपोश लोगों में से एक था, जो ‘बीएच ऑर्नामेंट्स’ की डकैती में शामिल थे. इस पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि ये एनकाउंटर ‘फर्जी’ था और मंगेश की हत्या उसकी जाति के कारण की गई.

वीडियो: मंगेश यादव की बहन ने उठाए गंभीर सवाल, UP के सुल्तानपुर में हुई डकैती के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था

Advertisement