'होशियार'पुर के सपूतों ने बम की अफवाह फैला कर पेपर कैंसिल कराया
हम तो भोंदू रह गए, पर ये बच्चे जरूर लाइफ में कुछ बड़ा करेंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
ऐसे बच्चों को देख कर लगता है कि हम बचपन से अब तक भोंदू के भोंदू ही रह गए. कभी नकल की, कभी फेल हुए, कभी स्कूल की फीस से समोसे खाए, पर आज तक कभी पर्चा कैंसिल नहीं करा पाए इन बच्चों की तरह. स्कूल वालों को मिनी हार्ट अटैक अलग से दिया. घटना है होशियारपुर के श्री गुरु हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल, पंडोरी खजूर की. सुबह बच्चों का इंटर्नल एग्जैम था. देने का मन नहीं था. स्कूल के रिसेप्शन पर फोन कर के कहा, स्कूल में बम है. 11 बजे फट लेगा. जान बचा के भागो. पहले तो रिसेप्शनिस्ट को समझ नहीं आया. फिर जब बुद्धि खुली तो स्कूल में भसड़ कट गई. पेपर कैंसिल हो गया. जब कुछ भी नहीं फटा तो स्कूल वालों को समझ आया ये अफवाह थी. जिस नंबर से फोन आया था उसकी जांच हुई. लेकिन बच्चे भी कच्चे खिलाड़ी नहीं थे, अ वेडनेसडे देख कर आए थे. पता चला नंबर फर्जी कागजों पर लिया गया है. पुलिस से शिकायत की, पर बच्चा जानकार पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. फ्यूचर को देखते हुए वार्निंग दे कर छोड़ दिया है. बच्चे फ्यूचर में कुछ भी करें पर एक बात तो तय है. फैंटम निकलेंगे सब के सब.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















