The Lallantop

'देशभक्ति' के ओवरडोज में लड़की को भद्दी बातें कह गया, फिर देखो क्या हुआ

अगर मौके पर पुलिस नहीं होती तो पता नहीं क्या हो जाता.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. छत्तीसगढ़ के कोरबा, ट्रांसपोर्ट नगर से ये वीडियो चला है. वीडियो में एक लड़की और लड़के में जोरदार झड़प हो रही है. शुरुआत में लड़की भी चिल्लाती है और कहती है कि ऐसी सोच के कारण लड़कियां पिछड़ी हैं. लड़का और ऊंची आवाज में चिल्लाता है. कहता है 'चप्पल पहनकर झंडा उतारती है. जीन्स पहनती है.' तब मामला समझ में आता है कि ये बात तिरंगे के अपमान की है. लास्ट में लड़की माफी मांगती है. लेकिन लड़का और जोश में आ जाता है, कहता है 'नंगी घूमो.' थोड़ी देर में पुलिस आ जाती है जो मामले को शांत कराने का प्रयास करती दिखती है. वीडियो देखो, फिर आगे बात करते हैं. खास बात ये है कि फेसबुक पर वीडियो भी आशीष गुप्ता ने ही डाला है. अब सुनो पूरी बात. इस लड़की का नाम है श्रेया सूर्यवंशी. और ये उत्तेजित बालक है जोगी कांग्रेस की स्टूडेंट विंग का जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता. मामला बीते संडे का है. ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर एकदम सुबह सवेरे किसी पार्टी का झंडा हटाकर किसी ने तिरंगा फहरा दिया था. सारे लोग भौचक थे कि भई किसने कर दिया. लेकिन तिरंगा होने के कारण किसी की हिम्मत भी नहीं पड़ रही थी कि उसको हाथ लगा दे. शाम को पांच बजे एक लड़की जीन्स टीशर्ट पहनकर वहां पहुंची. तिरंगे को उतारने लगी. आशीष वहीं अपनी दुकान पर बैठा हुआ था. लपक के आया. पहले बात फिर बवाल तक मामला खिंच गया. तभी का ये वीडियो है जो आपने देखा. नेता जी चप्पल और जीन्स पहनकर तिरंगा उतारे जाने से खफा थे. जबकि भारतीय ध्वज संहिता में कहीं भी इसका जिक्र नहीं है कि साड़ी पहनकर तिरंगा फहराना या उतारना चाहिए. चप्पल जूते उतारकर तिरंगे को हाथ लगाना चाहिए. प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भी जूते पहनकर तिरंगा फहराते हैं. डोरी खींचकर उसे सैल्यूट करते हैं. उतारने से पहले भी सैल्यूट किया जाता है. लेकिन जूता चप्पल और जीन्स वाला लॉजिक तो पहली बार सुना. और उसके लिए किसी लड़की को बेइज्जत करना, भद्दे शब्द प्रयोग करना तो एकदम पहली बार है. ऊपर वाला इनकी देशभक्ति को सही कामों में लगाए.
ये भी पढ़ें:

कैटरीना कैफ का ये वीडियो आपके दिमाग की नस घुमा देगा

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'CRPF जवान को मारते मुसलमान' वाले वीडियो की सच्चाई ये है!

10 दिन में गोला बारूद खत्म हो जाएगा तो शिफूजी काम आएंगे!

Advertisement
Advertisement