The Lallantop

अस्पताल के बेड पर मरीज के साथ देखा गया कुत्ता, गेस करिए कहां का मामला है?

हिंट : इस अस्पताल का एक और केस कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था!

Advertisement
post-main-image
वार्ड में देखा गया कुत्ता (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित एक जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अस्पताल के वार्ड में मरीजों के साथ बगल के बेड पर कुत्ते लेटे हुए देखे जा सकते हैं. शायद इलाज के लिए आए होंगे! कुत्ते नहीं, मरीज. इसी का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल वीडियो पर अपलोड कर दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये मामला आजमगढ़ जिला अस्पताल का है. अस्पताल के ICU वार्ड में आवारा कुत्ते घूमते नजर आ रहे हैं. कुत्ते खुलेआम अस्पताल के हर वार्ड में सैर कर रहे हैं. आज तक से जुड़े राजीव की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड के बेड नंबर 17 पर एक कुत्ता आराम से सोता हुआ नजर आ रहा है. अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजनों ने इसका वीडियो बना लिया. अस्पताल की दुर्दशा दिखाता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

चूहे-चींटी खा गए थे शव

इससे पहले भी आजमगढ़ जिला अस्पताल चर्चा में रहा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में जिला अस्पताल में एक लावारिस शव को चूहे और चीटियां खा गए थे. महिला का शव चार दिन से ज्यादा पड़ा रहा था. खबर आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया था. आजमगढ़ के चीफ मेडिकल ऑफिसर एके मिश्रा ने बताया था कि शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण पोस्टमार्टम से पहले पुलिस को महिला की मौत के बारे में सूचित किया गया था.

Advertisement
नवजात का शव उठा ले गया कुत्ता

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी. आज तक से जुड़े अमितेश त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक महाराजगंज से महिला अस्पताल के शौचालय में रखे डस्टबिन से एक अज्ञात नवजात के शव को एक कुत्ता लेकर भाग रहा था. वहां मौजूद लोगों की नजर नवजात पर पड़ी तो लोगों ने शोर मचाते हुए कुत्ते को घेर लिया. कुत्ता नवजात का शव छोड़कर वहां से भाग निकला. इसके बाद प्रशासन ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे. 

वीडियो- चेतन भगत ने उर्फी को भटकाने वाला बताया, एक्ट्रेस ने चैट के स्क्रीनशॉट शेयर कर MeToo की बात कह दी

Advertisement
Advertisement