The Lallantop

श्रीलंका के कप्तान ने शराब के नशे में अपनी कार भिड़ा दी, जमानत पर छूटे

वर्ल्ड कप टीम की कप्तानी के दावेदार हैं, मगर हरकतें गड़बड़ हैं.

Advertisement
post-main-image
टीम को साउथ अफ्रीका में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतवा कर लौटे हैं.
क्रिकेट में इन दिनों हर टीम 2019 के वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है. ऐसे में श्रीलंका की टीम के लिए एक खराब खबर आई है. खबर ये है कि श्रीलंका की टेस्ट टीम के कप्तान हैं दिमथ कारुणारत्ने. उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाई और सड़क पर थ्रीव्हीलर वाले को उड़ा दिया. घटना संडे यानी 31 मार्च की है. अब इस कप्तान को पुलिस ने धर लिया है और जेल में भी पहुंचा दिया जहां से उन्हें जमानत मिल गई है. 1 अप्रैल को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोलंबो पुलिस के मुताबिक करुणा संडे की सुबह करीब 5.40 बजे कार ड्राइव करते हुए जा रहे थे जहां उन्होंने कार से ऑटो वाले को हिट किया. पुलिस ने कहा है कि इस क्रिकेटर ने शराब पी रखी थी और इसी के चलते ये एक्सीडेंट हुआ. ऑटो ड्राइवर को गंभीर चोट आई हैं मगर वो खतरे से बाहर बताया जा रहा है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस घटना की पुष्टि की है और कोर्ट के आदेश के बाद इस क्रिकेटर पर उचित कार्रवाई की भी बात कही है. एक लिखित स्टेटमेंट में बोर्ड ने कहा है कि इस प्लयेर के एनुअर कॉन्ट्रैक्ट पर इसका क्या असर पड़ेगा, ये कोर्ट के आदेश के बाद ही पता चलेगा. करुणारत्ने टीम के लिए ओपनिंग करते हैं और श्रीलंका के लिए अभी तक 60 टेस्ट खेल चुके हैं. फरवरी में साउथ अफ्रीका में टीम को टेस्ट सीरीज में जीत दिलवाने वाले करुणारत्ने को वर्ल्ड कप टीम की कप्तानी करने के लिहाज से भी देखा जा रहा है. मगर अब ये वाकया इस क्रिकेटर के करियर पर क्या असर डालता है, ये तो समय ही बताएगा.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement