सोनम गुप्ता बेवफा है. कौन है सोनम गुप्ता? क्यों फेमस है. किससे बेवफाई की थी. सब अभी उसकी बात क्यों कर रहे हैं? तो पहले इतिहास जानिए, सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर कुछ दिन पहले एक तस्वीर तैरी थी. एक नोट की. दस के उस मैले-कुचैले नोट पर लिखा था. सोनम गुप्ता बेवफा है. फेसबुक- व्हाट्सएप पर खूब बगरा.

अब उसका जिक्र इसलिए होता है क्योंकि जैसे ही 2000 का नया नोट मार्केट में आया, सोनम गुप्ता का जिक्र फिर छिड़ गया. किसी मनचले ने दो हजार की पिंकी पर लिख दिया
सोनम गुप्ता बेवफा है. 
लोगों ने कहा
, गांधी जी बदल गए, नोट बदल गया, देश बदल रहा है. लेकिन सोनम गुप्ता बेवफा थी, बेवफा है और बेवफा रहेगी. ये तस्वीर भी शेयर हो रही है. दीपिका, विन डीजल के कान में कह रही हैं.

लेकिन जो जाता है, वो वापिस आता है. सोनम गुप्ता का जवाब आया है.
हां मैं बेवफा हूं, जो उखाड़ना है, उखाड़ लो. सोनम गुप्ता ने ये बात लिखी है सौ के नोट पर. जाहिर है सोनम की आर्थिक स्थिति अच्छी है. वो किसी डॉक्टर को ब्याही होगी, या खुद डॉक्टर होगी. लोगों ने तो उधर गुप्ता जी के लड़के के हवाले से स्क्रीनशॉट भी चलवा दिए थे.

लोगों ने
सोनम गुप्ता बेवफा है, उसके खिलाफ संसद चलो नाम से इवेंट भी चला दिया.

और तो और अब लोगों को सोनम गुप्ता की फ्रेंड रिक्वेस्ट भी आने लगी है.

सिर्फ सोनम गुप्ता ही नहीं नोट ने कईयों को मशहूर किया है.
जहर था कि प्यार था, सोनिया का चुम्मा