The Lallantop

और तुमको लगा पापा पैदा करके बर्थडे भूल गए!

एक लड़के के पापा ने उसको सरप्राइज दिया और सारा वाकया रिकॉर्ड कर लिया. कतई इमोशनल टाइप है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
डेवन फाउलर के बालक का बड्डे था. और जैसा कि हमको पता है, तमाम पापा लोगों के तफरी लेने का एक तरीका होता है. दिवाली के दो दिन पहले से पटाखे लाकर रख देंगे, पर कहेंगे इस बार बिना शोर के दिवाली मनानी है. गर्मी की छुट्टी में रिजर्वेशन करा देंगे, और कहेंगे इस बार नानी के यहां नहीं जाना है. और ऐन मौके पर जब आप पिन्नाने वाले हो, वो चीज सामने धर देंगे. तब जो चीज मिलेगी, उसकी कद्र जिंदगी भर रहेगी. उसी पापात्मक तरीके पर चलते हुए डेवन ने लड़के को कतई इग्नोर मारना शुरू कर दिया. घर से निकले तो बालक से औपचारिक सी बातें शुरू कर दीं. माने ऐसे कि क्या दादू? सुनेन आज मैच है तुम्हार? खेलने जाओगे . कुछ खाए-पिए? बालक बिचारा रुआंसा हो गया. आंख में तरैना भर आए. रोने को हुआ. माने के पापा बड्डे भूल गए, भल बताओ. घोर बेइज्जती. इत्ते में पापा बोले, जाओ कार में पीछे कुछ धरा है, ले आओ. बालक गया तो देख के रो दिया. गिफ्ट था. उसको रोते देख उसके पापा भी सेंटिया गए. वीडियो देखो आप तो. कब का है, पता नहीं. पर जो भी है, सही चीज है. देशकाल में न पड़ो, ये जानो कि पापा लोग भी कतई क्यूट होते हैं. एक पेज पर पड़ा तो इस वीडियो को 85 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. ये रहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement