The Lallantop

सबके सामने डांस करते हुए गिरा बेटा, इसके बाद मां ने जो किया, उसने जिंदगी का सबक दे दिया!

लोग कर रहे तारीफ

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. कई वीडियोज लोगों को इमोशनल कर देते हैं तो कुछ को देखकर लोगों को हंसी आ जाती है. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था. इसमें एक बच्ची स्कूल फंक्शन में स्टेज पर डांस कर रही थी. वो अपने स्टेप भूल ना जाए, इसके लिए दर्शकों में बैठे उसके पिता भी डांस कर रहे थे. वीडियो काफी वायरल हुआ था और लोगों ने शख्स को 'फादर ऑफ द इयर' घोषित कर दिया था. अगर आपने वो वीडियो ना देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसमें एक बच्चा किसी फंक्शन में डांस कर रहा है. बच्चा मस्ती में 'दिल बहलता है मेरा, आपके आ जाने से' गाने पर डांस कर रहा है. वो मस्त होकर डांस करते-करते गिर जाता है. तभी उसकी मां आती है और उसे उठाकर उसका आत्मविश्वास बढ़ाती है. साथ ही वो बेटे के साथ डांस भी करती है. वीडियो 7 फरवरी को शेयर किया गया था और इसे करीब 15 लाख व्यूज मिल चुके हैं. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

लोगों को मां का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. लोगों ने मां की ऐसे हौसलाअफजाई करने की तारीफ की है. लोग कह रहे हैं कि असफलताओं पर बच्चों को ऐसे ही सपोर्ट करना चाहिए.' किसी ने कहा कि कठिन वक्त में बच्चों का हमेशा साथ देना चाहिए.' एक ने लिखा कि मां-बेटे की ये जोड़ी कमाल की है.' 

कुल मिलाकर लोगों को तो मां-बेटे की ये जुगलबंदी पसंद आ रही है और वे इस पर अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: BBC पहुंचे इनकम टैक्स वाले, डॉक्यूमेंट्री पर तानों के बीच बाहर क्या अजीब हो गया?

Advertisement