The Lallantop

इस युवक ने मजे के नाम पर साइकिल से जा रहे बुजुर्गों के साथ जो किया वो बहुत घिनौना है

आरोपी ने दो दिनों में दो वीडियो बनाए और अपलोड किए. एक वीडियो शनिवार को और दूसरा रविवार को अपलोड किया. वायरल वीडियो में आरोपी बाइक के पीछे बैठा है. इस दौरान वह बुजुर्गों के मुंह पर स्प्रे करता है. इससे साइकिल पर जा रहे बुजुर्ग असंतुलित हो जाते हैं.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. (फ़ोटो/आजतक)

झांसी में एक युवक ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए एक वाहियात हरकत की. उसने राह चलते दो बुजुर्गों के मुंह पर स्नो स्प्रे कर दिया. दोनों बुजुर्ग साइकिल से सड़क पर जा रहे थे. इस हरकत का वीडियो वायरल है. युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से आया और बुजुर्गों के ऊपर स्प्रे करके निकल गया. पूरी घटना का वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रमोद कुमार गौतम की रिपोर्ट के मुताबिक घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के सीपरी बाजार ओवरब्रिज के पास की है. आरोपी का नाम विनय यादव है. वह खोडन इलाके का रहने वाला है. सोशल मीडिया पर कई तरह की रील्स बनाता है. कई लोग उसे फॉलो करते हैं. आरोपी ने दो दिनों में दो वीडियो बनाए और अपलोड किए. एक वीडियो शनिवार को और दूसरा रविवार को अपलोड किया. वीडियो में आरोपी बाइक के पीछे बैठा है. इस दौरान वह बुजुर्गों के मुंह पर स्प्रे करता है. इससे साइकिल पर जा रहे बुजुर्ग असंतुलित हो जाते हैं.

Advertisement

आजतक से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो के समय आरोपी बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहा था. वह बाइक पर बीच में बैठा था. एक शख्स बाइक चला रहा था. पीछे बैठा हुआ लड़का वीडियो बना रहा था. उन्होंने कहा,

"इस तरह की हरकत बेहद निंदनीय है. आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. यह हरकत बुजुर्गों की जान के लिए खतरा बन सकती थी, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी."

यह भी पढ़ें: रील के जुनून में महिला ने बच्चे को कुएं में लटका दिया, फिर जो किया वो सांस रोक देगा

Advertisement

दोनों वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ने वीडियोज अपने सोशल मीडिया से हटा दिए. आरोपी का इंस्टाग्राम पर @dk_yaduvanshi_09 नाम से अकाउंट है. इस अकाउंट पर ऐसे और भी कई वीडियोज हैं, जिसमें आरोपी बुजुर्गों से बात कर रहा है. उनको गुमराह करने की कोशिश कर रहा है.

पुलिस ने कहा है कि ऐसे लोगों को फॉलो नहीं करना चाहिए. ये समाज के लिए खतरा हैं. इनका बहिष्कार करें, ताकि इस तरह की हरकतें रोकी जा सकें.

वीडियो: सोशल लिस्ट : इंस्टाग्राम रील से लोगों की जान को खतरा, कैसी-कैसी रील्स बना रहे हैं लोग?

Advertisement